पात्र परिवारों को मिलेगा राशन कार्ड, बिहार सरकार पंचायतों में लगाएगी विशेष शिविर

पटना  खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार को कहा कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को राशन कार्ड का लाभ उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। पंचायत प्रतिनिधियों को भी इस दिशा में आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता भी जन सुनवाई कार्यक्रम में मौजूद थीं। बांकीपुर में एनडीए

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना
 खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार को कहा कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को राशन कार्ड का लाभ उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। पंचायत प्रतिनिधियों को भी इस दिशा में आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता भी जन सुनवाई कार्यक्रम में मौजूद थीं।

बांकीपुर में एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित
कीपुर उप चुनाव से जुड़े सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि बांकीपुर में एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित है। बंटी यादव हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ला एंड आर्डर को लेकर पूरी तरह सख्त है। अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

‘एक देश-एक चुनाव’ की व्यवस्था को देशहित में बताते हुए कहा कि इसके लागू होने से बार-बार होने वाले चुनावों पर होने वाले अनावश्यक खर्च में कमी आएगी। प्रशासनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा था विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।

लाभार्थियों के खातों में शीघ्र राशि भेजी जाएगी
डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि सभी लाभार्थियों के खातों में भेज दी गयी है। जिन लाभार्थियों के जीवन प्रमाणीकरण में समस्या आने के कारण राशि हस्तांतरण में बाधा आई है, उनके मामलों का विभाग गंभीरता से निराकरण कर रहा है। प्रत्येक मामले का व्यक्ति-स्तर पर सत्यापन कर सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में शीघ्र राशि भेजी जाएगी।

 

2