Eid Ul Fitr 2026: देशभर में मनाई जा रही ईद, CM उमर अब्दुल्ला ने नमाज अदा कर की दुनिया में अमन-चैन की दुआ

देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। CM उमर अब्दुल्ला ने नमाज अदा कर दुनिया में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और खुशियों के इस मौके को परिवार और समाज के साथ मनाया।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 21, 2026

Eid Ul Fitr 2026: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शनिवार को ईद-उल-फितर के मौके पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित शाही मस्जिद में नमाज अदा की और पूरे देश में शांति, सद्भाव और प्रगति की कामना की।दानिश आजाद अंसारी ने कहा, आज ईद का त्योहार है जिसे पूरे देश में खुशी के साथ मनाया जा रहा है।यह निश्चित रूप से मुस्लिम समुदाय के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है।पूरे देश की मस्जिदों से शांति, सद्भाव और प्रगति के लिए नमाज अदा की गई है।

Eid Ul Fitr 2026 Today: देशभर में ईद की धूम, जानें जकात और फितरा का सही नियम और महत्व

ईद पर विश्व में दोबारा अमन बहाली की दुआ

ईद पर विश्व में दोबारा अमन बहाली की दुआ
ईद पर विश्व में दोबारा अमन बहाली की दुआ

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने  ईद के मौक पर कहा,सभी को ईद की दिल की गहराइयों से मुबारक।यूएस-इजराइल बनाम ईरान संघर्ष के बादल छाए हुए हैं…आज मेरी ओर से केवल एक ही दुआ मांगी गई है कि इजराइल और अमेरिका द्वारा जो जंग का ऐलान किया गया है, वह फौरन बंद हो जाए और विश्व में दोबारा अमन बहाल हो।उमर अब्दुल्ला ने कहा, श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में एक बार फिर ईद की नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी गई। यह अफसोस की बात है।

पूर्व सांसद ने पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद में अदा की नमाज

पूर्व सांसद ने पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद में अदा की नमाज
पूर्व सांसद ने पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद में अदा की नमाज

राज्यसभा के पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब ने पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद पत्रकारों से कहा, यह एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि 30 दिनों तक हम अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और इबादत करते हैं। 30 दिनों की इबादत के बाद हम यह त्योहार मनाते हैं। रमजान वह महीना है जब हम अपनी रूह को पाक करते हैं और प्यार का पैगाम देते हैं। यह खुशी का दिन है।

Eid-ul-Fitr 2026: ईद की तारीख भारत में कंफर्म, जानिए ईद-उल-फितर के आयोजन का तरीका

पश्चिम एशिया में शांति कायम होने की मांगी दुआ

BJP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासर जिलानी ने भी पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद में नमाज अदा की और कहा कि,यह खुशी का दिन है।डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सभी को बधाई देते हुए कहा, “ईद के मौके पर सभी को मेरी तरफ से बधाई। हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि युद्ध और खून-खराबा, खासकर पश्चिम एशिया में—जहां लगभग 1 करोड़ भारतीय काम करते हैं और जिससे हमारे देश को भी फायदा होता है—खत्म हो और वहां शांति कायम हो।

रमजान के आखिर में मनाई जाती ईद

BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पंचकुइयां रोड स्थित इमामिया हॉल मस्जिद में नमाज अदा की और इस पावन अवसर पर आम नागरिकों के साथ मिलकर इबादत की।रमजान के महीने के आखिर में, ईद-उल-फितर के रूप में रोजा तोड़ने का जश्न मनाया जाता है। दोस्त और परिवार के लोग एक साथ मिलकर दावत का लुत्फ उठाते हैं और एक-दूसरे को तोहफे देते हैं। गरीबों को भी खास तोहफे दिए जाते हैं। यह भी माना जाता है कि रमजान के महीने में रोजा रखना इस्लाम के पांच बुनियादी स्तंभों में से एक है।

Gangaur Vrat 2026: गणगौर व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की सरल विधि