ED Raid: फर्जी नौकरी घोटाले मामले में ED की कार्रवाई से घबराईं Mamata Banerjee, Bengal में TMC की ओर से विरोध प्रदर्शन का ऐलान

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 6 राज्यों में 15 ठिकानों पर फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की। यह संगठित गिरोह 40 से अधिक विभागों के नाम पर ठगी कर रहा था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे चुनावी प्रतिशोध बताते हुए पूरे बंगाल में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

ED Raid

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 8, 2026

ED Raid:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशभर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के मामले में देशभर के छह राज्यों में ED की ओर से पंद्रह जगहों पर छापेमारी की गई।यह कार्रवाई एक संगठित गिरोह के खिलाफ की जा रही है,जो लोगों को नकली सरकारी नौकरियां दिलाने के नाम पर ठग रहा था।

Mamata Banerjee on ED Raid: IPAC प्रमुख प्रतीक जैन के घर ED की रेड, मौके पर पहुंची Mamata Banerjee; मचा सियासी घमासान

फर्जी नौकरी घोटाले मामले में ED की कार्रवाई

शुरुआत में यह घोटाला भारतीय रेल के नाम पर सामने आया जांच में पता चला है कि,यह गिरोह 40 से ज्यादा सरकारी विभागों और संगठनों के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था।इसमें वन विभाग, आरआरबी, इंडिया पोस्ट, आयकर विभाग, हाइकोर्ट, पीडब्ल्यूडी, बिहार सरकार, डीडीए, राजस्थान सचिवालय आदि शामिल हैं।यह गिरोह सरकारी डोमेन जैसे दिखने वाले फर्जी ईमेल आईडी से ज्वाइनिंग लेटर भी भेजता था।इसके बाद भरोसा जीतने के लिए नौकरी के लिए कुछ उम्मीदवारों को दो-तीन महीने तक का वेतन भी दिया जाता था।

ममता बनर्जी का बंगाल में विरोध प्रदर्शन का ऐलान

ईडी की ओर से अलग-अलग राज्यों में की गई छापेमारी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला है उन्होंने कहा कि,क्या ईडी अमित शाह का काम पार्टी की हार्ड डिस्क,कैंडिडेट लिस्ट इकट्ठा करना है?….ममता बनर्जी ने कहा,गृह मंत्री जो देश की रक्षा नहीं कर सकता और मेरे पार्टी के सारे डॉक्यूमेंट्स ले जा रहा हैअगर मैं बीजेपी पार्टी ऑफिस पर रेड करुं तो क्या होगा?एक तरफ वे पश्चिम बंगाल में एसआईआर करवाकर सभी वोटर्स के नाम हटा रहे हैं चुनावों की वजह से वे मेरी पार्टी के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।ममता बनर्जी ने ईडी की इस कार्रवाई के विरोध में पूरे बंगाल में प्रदर्शन करने की बात कही है।

पूर्व कांग्रेस सांसद का ममता दीदी पर निशाना

वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा,ममता बनर्जी चुने हुए लोगों के लिए दौड़ती हैं।ED, CBI के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायत कांग्रेस पार्टी करती है।जब दूसरी जगहों पर ED और CBI का इस्तेमाल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ किया जाता है तो ममता बनर्जी चुप्पी साधे रहती हैं लेकिन जब उन्हें लगा कि इस कार्रवाई से उन्हें हानि हो सकती है तो वे दौड़कर वहां पहुंची।एक मुख्यमंत्री को ये व्यवहार शोभा नहीं देता है चाहें कोई उनका कितना भी करीबी हो, यदि ED या CBI कोई कार्रवाई करता है तो कानूनी लड़ाई लड़ें।

Mamata Banerjee SIR: SIR पर ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला, ऐप, मौतों और सुप्रीम कोर्ट तक मामला