रॉयल्टी में करोड़ों की कमाई, स्कूल में बदहाली: तिरपाल के नीचे पढ़ रहे बच्चे

दुर्गूकोंदल  करोड़ों रुपये की रायल्टी देने वाले ग्राम चाहचाड़ में आज भी स्कूली बच्चे जर्जर भवन और तिरपाल के सहारे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा स्कूल में तालाबंदी एवं चक्काजाम की चेतावनी दिए जाने और मामला समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। भानुप्रतापपुर एसडीएम जीडी वाहिले, तहसीलदार दुर्गूकोंदल सुरेंद्र उर्वशा एवं नायब तहसीलदार सुमीत देवांगन ग्राम चाहचाड़ पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में स्कूल भवन का निरीक्षण किया। बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को स्कूल की जर्जर

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

दुर्गूकोंदल

 करोड़ों रुपये की रायल्टी देने वाले ग्राम चाहचाड़ में आज भी स्कूली बच्चे जर्जर भवन और तिरपाल के सहारे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा स्कूल में तालाबंदी एवं चक्काजाम की चेतावनी दिए जाने और मामला समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। भानुप्रतापपुर एसडीएम जीडी वाहिले, तहसीलदार दुर्गूकोंदल सुरेंद्र उर्वशा एवं नायब तहसीलदार सुमीत देवांगन ग्राम चाहचाड़ पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में स्कूल भवन का निरीक्षण किया।

बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को स्कूल की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में पर्याप्त एवं सुरक्षित कक्ष नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बारिश के मौसम में तिरपाल के नीचे बच्चों को पढ़ाने की स्थिति निर्मित हो रही है। ग्रामीणों ने खनिज संस्थान न्यास निधि से पक्का एवं पर्याप्त स्कूल भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग एसडीएम के समक्ष रखी।

 

2