Drone Attack in Abu Dhabi: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अल-अफरा क्षेत्र में स्थित बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट के बाहरी इलाके में रविवार (17 मई, 2026) को ड्रोन हमले के कारण बिजली जनरेटर में आग लग गई। अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और रेडियोलॉजिकल सेफ्टी लेवल्स पर कोई असर नहीं पड़ा है।
अफगानिस्तान में लड़कियों के अधिकारों पर नया हमला, तालिबान ने बाल विवाह को दी मान्यता
अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई
अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी कि आग लगने की घटना पर तुरंत कार्रवाई की गई। यह आग प्लांट के इंटरनल पेरिमीटर के बाहर बिजली जनरेटर में लगी थी। अधिकारियों ने सभी एहतियाती कदम उठाए और कहा कि जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, आगे अपडेट दिए जाएंगे।
FANR की पुष्टि
फेडरल अथॉरिटी फॉर न्यूक्लियर रेगुलेशन (FANR) ने पुष्टि की कि इस आग का पावर प्लांट की सुरक्षा या उसकी आवश्यक प्रणालियों पर कोई असर नहीं पड़ा है। प्लांट की सभी इकाइयां सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं। जनता से अपील की गई कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों से बचें।
जिम्मेदार कौन?
हालांकि, बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इस ड्रोन हमले के पीछे कौन जिम्मेदार था। हाल के महीनों में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के दौरान यूएई पर कई मिसाइल और ड्रोन हमले हुए हैं। इनमें से कुछ घटनाओं के लिए अधिकारियों ने ईरान को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि इन हमलों का निशाना ऊर्जा सुविधाएं और समुद्री ढांचा रहा है।
पुतिन का सुपरवेपन आर्सेनल: हाइपरसोनिक मिसाइलों से स्पेस तक जंग की तैयारी










