Trump on India Pak Conflict: “मैं नहीं होता तो भारत-पाकिस्तान युद्ध में 3.5 करोड़ लोग मारे जाते” ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन में दावा किया कि उनके हस्तक्षेप ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोका, जिससे 3.5 करोड़ जानें बचीं। ट्रंप ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए खुद को शांतिदूत बताया, हालांकि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इनकार किया है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Trump on India Pak Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से किए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर प्रशंसा बटोरने की कोशिश की।अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दावा किया कि,उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को रोककर साढ़े तीन करोड़ लोगों की जान बचाई थी।ट्रंप ने दावा किया कि,पाक पीएम शहबाज शरीफ ने उनसे कहा था कि,अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान साढ़े तीन करोड़ लोगों की जान गई होती।

CM Yogi Japan Visit: टोक्यो में मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश है भारत का सबसे बड़ा ‘कंजम्प्शन मार्केट’

ट्रंप ने फिर किया युद्ध रुकवाने का दावा

भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले साल मई में चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया था इस दौरान पाकिस्तान में भारतीय सेना ने कई आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त करने के साथ ही कई आतंकवादियों का भी खात्मा किया था।जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कई मौकों पर दोनों देशों के मध्य युद्ध को रुकवाने का जिक्र करते रहे हैं वहीं एक बार फिर ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा,अपने 10 महीनों में मैंने कंबोडिया और थाईलैंड समेत 8 युद्ध रुकवाए।

8 युद्धों को रुकवाने का ट्रंप का बड़ा दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा,यह कोई मजाक नहीं है भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि,अगर मैं हस्तक्षेप न करता तो साढ़े तीन करोड़ लोगों की मौत होती।ट्रंप ने यह दावा अपने दूसरे कार्यकाल के पहले स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान किया।आपको बता दें कि,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के जिन युद्धों को रुकवाने का दावा किया है उनमें इजरायल और ईरान,मिस्त्र और इथियोपिया,भारत और पाकिस्तान,रवांडा और कांगो,कंबोडिया और थाईलैंड,इजरायल और हमास,आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच के संघर्ष शामिल हैं।

शुरु से भारत ने ट्रंप के दावों को किया खारिज

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप का यह दावा कि,उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने में अहम भूमिका निभाई भारत ने कई मौकों पर उनके इन दावों को सिरे से खारिज किया है।भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति का क्या योगदान रहा ऐसे सवालों पर भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने चुटकी लेते हुए इससे साफ इनकार किया था।भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर का साफ कहना है कि,भारत-पाकिस्तान सीजफायर में अमेरिका का कोई योगदान नहीं था।भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी भारत-पाकिस्तान युद्ध में किसी तीसरे हस्तक्षेप को सिरे से खारिज किया था।

तानाशाह के बाद कौन? किम जोंग उन की बहन के बढ़ते कद से नए पावर गेम के संकेत

2