जोकोविक का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा, नावोन ने 5 सेट में किया बड़ा उलटफेर

नई दिल्‍ली  सर्बिया के दिग्‍गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक सोमवार को यूएस ओपन 2026 (US Open) के पहले ही दौर में बाहर हो गए। आर्थर एश स्‍टेडियम में अर्जेंटीना के मारियानो नावोन के हाथों कड़े मुकाबले में जोकोविक को शिकस्‍त झेलनी पड़ी। जोकोविक को अर्जेंटीनी खिलाड़ी के हाथों 7-6 (5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से शिकस्‍त मिली। अपने 25वें ग्रैंड स्‍लैम खिताब का पीछा कर रहे जोकोविक (Novak Djokovic) मुकाबले के दौरान काफी परेशान नजर आए। मैच के दौरान उन्‍हें उलटी भी हुई, लेकिन उन्‍होंने साढ़े चार घंटे तक संघर्ष किया और पांच सेटों के मुकाबले में हारे। जोकोविक ने

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्‍ली
 सर्बिया के दिग्‍गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक सोमवार को यूएस ओपन 2026 (US Open) के पहले ही दौर में बाहर हो गए। आर्थर एश स्‍टेडियम में अर्जेंटीना के मारियानो नावोन के हाथों कड़े मुकाबले में जोकोविक को शिकस्‍त झेलनी पड़ी। जोकोविक को अर्जेंटीनी खिलाड़ी के हाथों 7-6 (5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से शिकस्‍त मिली।

अपने 25वें ग्रैंड स्‍लैम खिताब का पीछा कर रहे जोकोविक (Novak Djokovic) मुकाबले के दौरान काफी परेशान नजर आए। मैच के दौरान उन्‍हें उलटी भी हुई, लेकिन उन्‍होंने साढ़े चार घंटे तक संघर्ष किया और पांच सेटों के मुकाबले में हारे। जोकोविक ने इतनी शारीरिक समस्‍या के बावजूद हार नहीं मानने वाला एटीट्यूड दिखाया।

जोकोविक के बिगड़े हाल
पूर्व नंबर-1 जोकोविक अमेरिका की गर्मी से परेशान नजर आए। बीच मैच में सर्बियाई खिलाड़ी के हाल बिगड़े और विज्ञापन बोर्ड के पीछे जाकर उन्‍होंने उलटी की। जोकोविक के हाल बुरे नजर आ रहे थे, लेकिन उन्‍होंने मैच बीच में नहीं छोड़ने का फैसला किया और दर्शकों में जोश भर दिया।

हालांकि, पांचवें सेट में जोकोविक का शरीर जवाब दे गया। इस सेट के शुरू होने से पहले ही उन्‍होंने मेडिकल टाइमआउट लिया और कमर का उपचार कराया। फिजियो से उपचार के बाद जोकोविक ने अंपायर को बताया कि वो ठीक हैं और दर्द से लड़ते हुए उन्‍होंने मैदान संभाला।

अर्जेंटीनी खिलाड़ी का जोरदार खेल
बता दें कि नोवाक जोकोविक की हालत बहुत बुरी थी, लेकिन अर्जेंटीना के नावोन ने बेस लाइन का दमदार खेल दिखाते हुए सर्बियाई खिलाड़ी को पांचवें सेट में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। जब जोकोविक कोर्ट से बाहर जा रहे थे, तो दर्शकों ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं। साढे़ चार घंटे की कड़ी मशक्‍कत करने वाले जोकोविक सभी का अभिवादन स्‍वीकार किया।

वैसे, यह तय नहीं है कि 24 ग्रैंड स्‍लैम विजेता नोवाक जोकोविक कब तक खेलना जारी रखेंगे। वो पहले ही संकेत दे चुके हैं कि उनकी विदाई करीब है, लेकिन वो 2028 ओलिंपिक में हिस्‍सा लेने के इच्‍छुक हैं।

2