दिशा पाटनी ने पहना दीप नेक लाल गाउन, तलविंदर हुए एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक पर दीवाने

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने एक बार फिर इंटरनेट पर अपनी नई पोस्ट से तहलका मचा दिया है. उनके नए ग्लैमरस अवतार ने फैंस को अपनी सांसे दोबारा थामने पर मजबूर किया है. दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट लुक की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो लाल गाउन पहने नजर आईं. ये दिशा का वही लुक है, जो उन्होंने नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी के रिसेप्शन पर कैरी किया था.  इन फोटोज में दिशा डीप-नेक गाउन पहने और खुले बालों में नजर आईं. इस अवतार में वो बेहद ग्लैमरस और हॉट दिखीं. लाल गाउन पहनकर दिशा

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 16, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

मुंबई 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने एक बार फिर इंटरनेट पर अपनी नई पोस्ट से तहलका मचा दिया है. उनके नए ग्लैमरस अवतार ने फैंस को अपनी सांसे दोबारा थामने पर मजबूर किया है. दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट लुक की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो लाल गाउन पहने नजर आईं. ये दिशा का वही लुक है, जो उन्होंने नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी के रिसेप्शन पर कैरी किया था. 

इन फोटोज में दिशा डीप-नेक गाउन पहने और खुले बालों में नजर आईं. इस अवतार में वो बेहद ग्लैमरस और हॉट दिखीं. लाल गाउन पहनकर दिशा ने कई सारे पोज दिए जिसमें वो इतराती नजर आईं. वो इतनी खूबसूरत दिखीं कि फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए.

दिशा के इस लुक पर हर कोई दीवाना दिखा. उनकी बेस्ट फ्रेंड मॉनी रॉय और अनन्या पांडे ने एक्ट्रेस के बोल्ड लुक की जमकर तारीफ की. मॉनी ने दिशा के लुक पर लिखा, 'मेरी बहन सबसे खूबसूरत है. बस इतना ही.'    
दिशा की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक और नाम की भी खूब चर्चा दिखी. फैंस ने नोटिस किया कि एक्ट्रेस की इस पोस्ट को पंजाबी सिंगर तलविंदर ने लाइक किया हुआ है.

तलविंदर का नाम दिशा पाटनी के साथ इन दिनों काफी जोड़ा जा रहा है. जबसे दोनों को नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में एकसाथ देखा गया है, तबसे लोगों का मानना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
      
नुपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन में भी तलविंदर मौजूद थे. वहां उन्होंने दिशा के साथ नहीं, बल्कि मॉनी रॉय के साथ एंट्री ली थी. इस दौरान तलविंदर का चेहरा भी सामने आया था. फैंस इस न्यूज से काफी हैरान हुए थे. बात करें दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की, तो वो इस साल 2026 में तीन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी. सबसे पहले उन्हें शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' में देखा जाएगा, जो 13 फरवरी को रिलीज होगी. फिर इमरान हाशमी के साथ 'आवारापन 2' और अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर 'वेल्कम टू द जंगल' में वो नजर आएंगी, जिनकी रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई हैं.

Leave a Comment