दिलजीत दोसांझ ने किया ताजमहल का दीदार, वीडियो शेयर कर बोले- अरे हुजूर, वाह ताज बोलिए

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने इंडिया टूर को लेकर चर्चा में हैं. दिल्ली में होने वाले अपने कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत आगरा पहुंचे और यहां उन्होंने दुनिया के मशहूर सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार किया. भारी सिक्योरिटी के साथ वो वहां पहुंचे, और अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया. ताजमहल देखने गए दिलजीत दिलजीत ने ताजमहल विजिट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में वो ताजमहल के आसपास घूमते और अलग-अलग जगहों पर पोज देते नजर आ रहे हैं. अपने अंदाज में दिलजीत हाथ जोड़कर सभी से मिल रहे थे.

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 27, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने इंडिया टूर को लेकर चर्चा में हैं. दिल्ली में होने वाले अपने कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत आगरा पहुंचे और यहां उन्होंने दुनिया के मशहूर सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार किया. भारी सिक्योरिटी के साथ वो वहां पहुंचे, और अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया.

ताजमहल देखने गए दिलजीत
दिलजीत ने ताजमहल विजिट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में वो ताजमहल के आसपास घूमते और अलग-अलग जगहों पर पोज देते नजर आ रहे हैं. अपने अंदाज में दिलजीत हाथ जोड़कर सभी से मिल रहे थे. वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा- वाह ताज बोलिए. वीडियो में दिलजीत ने वॉइस ओवर भी दिया, जिसमें वो ये कहते सुनाई दे रहे हैं- अरे हुजूर, वाह ताज बोलिए. हम इंडिया आए हैं, तो शुरुआत यहीं से होनी चाहिए.

दिलजीत को ताजमहल में देखकर वहां कई लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई. सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं की ताजमहल विजिट वाली वीडियो छाई हुई हैं. सिंगर का अंदाज हर बार छाया है, और इस बार भी ठीक वैसा ही हुआ है. अब लोगों को इंतजार है, तो बस उनके दिल्ली आने का जहां वो अपने औरा टूर इंडिया की शुरुआत करने वाले हैं.

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

30 अक्टूबर को दिल्ली में कॉन्सर्ट
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला है. ये उनका AURA India Tour 2026 का हिस्सा है. इस कॉन्सर्ट को लेकर कुछ दिन पहले काफी असमंजस की स्थिति बन गई थी. दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में सुरक्षा कारणों से शो को मंजूरी नहीं दी थी. पुलिस की तरफ से त्योहारों के मौसम में सुरक्षा, भीड़ संभालने और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई थी.

हालांकि, आयोजकों के साथ बातचीत और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा विस्तृत प्लान मिलने के बाद पुलिस ने कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी. बुकमायशो ने भी साफ किया था कि शो कैंसिल नहीं हुआ है. कंपनी ने कहा था कि परमिशन को कुछ समय के लिए रोका गया था, कैंसिल नहीं किया गया था. आयोजकों ने पुलिस की तरफ से मांगे गए अतिरिक्त सुरक्षा, ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट इंतजामों को पूरा करने की बात कही थी.