कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल 13 से 15 अगस्त तक जिले के प्रवास पर

अनूपपुर   मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल 13 से 15 अगस्त 2026 तक अनूपपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त को वे प्रातः 11 बजे बिजुरी तथा दोपहर 2 बजे कोतमा में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात वे बिजुरी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यमंत्री  जायसवाल 14 अगस्त को प्रातः बिजुरी से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11:30 बजे अनूपपुर सर्किट हाउस पहुंचने के बाद दोपहर 12 बजे आईटीआई कैंपस अनूपपुर में आयोजित मुख्यमंत्री

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 12, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

अनूपपुर 

 मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल 13 से 15 अगस्त 2026 तक अनूपपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त को वे प्रातः 11 बजे बिजुरी तथा दोपहर 2 बजे कोतमा में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात वे बिजुरी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

राज्यमंत्री  जायसवाल 14 अगस्त को प्रातः बिजुरी से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11:30 बजे अनूपपुर सर्किट हाउस पहुंचने के बाद दोपहर 12 बजे आईटीआई कैंपस अनूपपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात अनूपपुर में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस अनूपपुर में करेंगे।

15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  जायसवाल प्रातः 9 बजे उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण अनूपपुर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे अनूपपुर से बिजुरी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा वहां पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।

2