Dhurandhar OTT Release: ‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, फैंस का इंतजार खत्म

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का एक्सटेंडेड वर्जन ‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रहा है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की जानकारी दे दी है। फैंस जानना चाहते हैं कि इस अनदेखे वर्जन में कौन से नए सीन्स देखने को मिलेंगे।

‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 21, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब इस फिल्म के एक्सटेंडेड वर्जन ‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी डिजिटल रिलीज की जानकारी दी है।

फैंस लंबे समय से इस फिल्म के नए और अनदेखे वर्जन का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि ‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ 22 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी देखा जा सकेगा।

Raja Shivaji Day 20: तीसरे हफ्ते में भी ‘राजा शिवाजी’ का जलवा कायम, 20 दिनों में इतना कलेक्शन?

नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर पार्ट 1 रॉ और अनदेखा’ का एक्सटेंडेड वर्जन नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया और कैप्शन में लिखा कि इस बार कहानी और ज्यादा घातक अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली है।

फिल्म का यह वर्जन उन दर्शकों के लिए खास माना जा रहा है, जिन्होंने थिएटर में फिल्म देखी थी और अब इसके अतिरिक्त सीन्स या अनदेखे हिस्सों को देखना चाहते हैं। मेकर्स इसे पहले पार्ट का विस्तारित रूप बता रहे हैं, जिसमें दर्शकों को कहानी के कुछ नए पहलू देखने को मिल सकते हैं।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

‘धुरंधर 2’ से पहले फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि ‘धुरंधर 2 रॉ एंड अनदेखा’ का डिजिटल प्रीमियर 4 जून को होगा और यह 5 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू होगी। ऐसे में पार्ट 2 से पहले ‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ की रिलीज फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इससे दर्शकों को फिल्म की कहानी से दोबारा जुड़ने और आगे आने वाले पार्ट के लिए माहौल बनाने का मौका मिलेगा।

रणवीर सिंह के करियर की बड़ी हिट बनी ‘धुरंधर’

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के करियर की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जा रही है। फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। रिलीज के बाद इसे दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म ने ओटीटी पर भी दर्शकों का ध्यान खींचा था। रणवीर सिंह के दमदार किरदार और फिल्म की तेज रफ्तार कहानी ने इसे एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बना दिया।

बॉक्स ऑफिस पर की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। दमदार स्टारकास्ट और स्पाई थ्रिलर प्लॉट के चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। बताया गया कि ‘धुरंधर पार्ट 1’ ने भारत में 840.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1007.85 करोड़ रुपये रहा। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1307.35 करोड़ रुपये की कमाई कर बड़ी सफलता हासिल की थी।

इंटीमेट सीन को लेकर डेजी शाह का बड़ा खुलासा, सेट पर मौजूद थे 8 लोग

दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

अब जब ‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो चुकी है, तो फैंस में इसे लेकर उत्साह और बढ़ गया है। 22 मई से दर्शक इस एक्सटेंडेड वर्जन को ओटीटी पर देख सकेंगे और फिल्म के उन हिस्सों का आनंद ले पाएंगे, जो पहले पर्दे पर नहीं दिखाए गए थे।