IMPPA letter to PM Modi: भारतीय फिल्म जगत की ऐतिहासिक सफलता के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने जहां भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं, वहीं खाड़ी देशों (मिडल ईस्ट) में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इस स्थिति को देखते हुए इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।
Toxic Teaser: सुपरस्टार यश ने ‘Toxic’ टीजर से जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर आया कमेंट्स का सैलाब
मिडिल ईस्ट में धुरंधर पर बैन
बताते चले कि, फिल्म निर्माताओं के शीर्ष संगठन IMPPA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक औपचारिक पत्र लिखकर इस मामले में तुरंत दखल देने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि साउदी अरब, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और यूएई जैसे देशों द्वारा फिल्म पर लगाया गया प्रतिबंध ‘अनावश्यक और एकतरफा’ है। प्रोड्यूसर्स का मानना है कि जब फिल्म को भारतीय सेंसर बोर्ड (CBFC) ने हरी झंडी दे दी है, तो इन देशों में इसे रोकना उचित नहीं है।
खाड़ी देशों के सेंसरशिप पर सवाल
IMPPA ने अपने पत्र में कड़ा रुख अपनाते हुए इस प्रतिबंध को ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन’ करार दिया है। संगठन का तर्क है कि फिल्म एक कलात्मक कृति है और इसे बिना किसी ठोस आधार के बैन करना फिल्मकारों की रचनात्मक आजादी पर चोट है। प्रोड्यूसर्स ने सरकार से मांग की है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा के हितों की रक्षा की जाए ताकि भविष्य में किसी भी ‘पैन-इंडिया’ फिल्म को ऐसी बाधाओं का सामना न करना पड़े।
कूटनीतिक संबंधों का हवाला
पत्र में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि भारत और मिडिल ईस्ट के देशों के बीच ऐतिहासिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। व्यापार, ऊर्जा और संस्कृति के क्षेत्र में दोनों पक्ष एक-दूसरे का सहयोग करते आए हैं। प्रोड्यूसर्स ने निवेदन किया है कि चूंकि भारत सरकार और खाड़ी देश कई जटिल मुद्दों को बातचीत से सुलझाते हैं, इसलिए ‘धुरंधर’ के बैन का मुद्दा भी राजनयिक स्तर पर उठाया जाना चाहिए ताकि फिल्म वहां के सिनेमाघरों तक पहुंच सके।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का सुनामी
प्रतिबंधों के बावजूद, फिल्म की लोकप्रियता पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। ‘धुरंधर’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है और अब तक 1300 करोड़ रुपये से अधिक का ग्लोबल कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट का बाजार खुला होता, तो यह आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता था। फिल्म लगातार सोशल मीडिया और सिनेमाघरों में ट्रेंड कर रही है।
भारत की सबसे बड़ी हिट बनी आदित्य धर की फिल्म
फिल्म ‘धुरंधर’ ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा-2’ के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। अब यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। आदित्य धर के शानदार निर्देशन और रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल व आर माधवन की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की इस अभूतपूर्व सफलता ने इसे भारतीय सिनेमा की एक कालजयी फिल्म बना दिया है।










