Dhurandhar BO Day 31: एक महीने बाद भी नहीं थमी रफ्तार, जानिए 5वें संडे की कमाई और फिल्म का अगला टारगेट

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। 5वें संडे को इसने शानदार कमाई कर सबको चौंका दिया और लगातार रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 5, 2026

Dhurandhar BO Day 31: रिलीज के एक महीने बाद भी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चार हफ्ते सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं और पांचवें वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Jay Bhanushali Divorce: जय भानुशाली और माही विज ने किया सेपरेशन का ऐलान, इंस्टाग्राम पर शेयर की दुखद खबर

5वें संडे का शानदार कलेक्शन

Dhurandhar BO Day 31
एक महीने बाद भी नहीं थमी रफ्तार

‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। कई नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद यह फिल्म मजबूती से टिके रहकर डबल डिजिट में कमाई कर रही है।

पहले हफ्ते का कलेक्शन: 207.25 करोड़ रुपये

दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 253.25 करोड़ रुपये

तीसरे हफ्ते का कलेक्शन: 172 करोड़ रुपये

चौथे हफ्ते का कलेक्शन: 106.5 करोड़ रुपये

पांचवें शुक्रवार को फिल्म ने पहली बार सिंगल डिजिट में 8.75 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन 30वें दिन यानी शनिवार को इसमें 34.29% की ग्रोथ दर्ज हुई और फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं 31वें दिन यानी पांचवें संडे को ‘धुरंधर’ ने 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

कुल कमाई और नया रिकॉर्ड

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिनों में ‘धुरंधर’ की कुल कमाई अब 772.25 करोड़ रुपये हो गई है। पांचवें वीकेंड का कुल कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘धुरंधर’ ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ (30 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए हिंदी फिल्मों के लिए पांचवें वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बना लिया है। खास बात यह है कि ‘धुरंधर’ ने सिर्फ तीन दिनों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली।

चौथी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनने की ओर

Dhurandhar BO Day 31
एक महीने बाद भी नहीं थमी रफ्तार

‘धुरंधर’ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई अभी भी जारी है। 31 दिनों में 772.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद यह फिल्म अब एस.एस. राजामौली की ‘आरआरआर’ (782.2 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन) को पीछे छोड़ने से बस 10 करोड़ रुपये दूर है। उम्मीद की जा रही है कि अगले एक-दो दिनों में ‘धुरंधर’ यह उपलब्धि हासिल कर देश की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।

स्टार कास्ट और निर्देशन

‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म की स्टार कास्ट बेहद दमदार है। रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों से फिल्म को और प्रभावशाली बनाया है।

Jay Dudhane: ठगी के गंभीर आरोपों में घिरे जय दुधाने, एयरपोर्ट से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू