Dhurandhar BO Day 33: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) भारतीय सिनेमा के इतिहास में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने न केवल आलोचकों का दिल जीता है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी पैसों की बारिश कर दी है। रिलीज के पांचवें हफ्ते में प्रवेश करने के बावजूद, फिल्म का जलवा बरकरार है और यह अब तक की सबसे सफल फिल्मों की सूची में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।
जब हॉलीवुड पहुंचा बॉलीवुड में: ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के किरदार बने देसी सितारे, वेकना से करण-अर्जुन तक
रिलीज के 33वें दिन का कलेक्शन
बताते चले कि, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘धुरंधर’ ने अपने शुरुआती चार हफ्तों में ऐतिहासिक कमाई की थी। हालांकि, फिल्म अब अपने पांचवें सप्ताह में है और वर्किंग डेज (वीकडेज) में इसके कलेक्शन में स्वाभाविक कमी देखी जा रही है। सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पांचवें सोमवार के मुकाबले मंगलवार की कमाई स्थिर रही है, जो दर्शाता है कि फिल्म अभी भी दर्शकों को खींचने में सक्षम है।
साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का सफर
आपको बता दे कि, जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर आई थी, तब किसी ने कल्पना नहीं की थी कि यह साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बन जाएगी। रणवीर सिंह की दमदार अदाकारी और आदित्य धर के बेहतरीन निर्देशन ने दर्शकों पर ऐसा जादू चलाया कि थिएटर्स हाउसफुल रहने लगे। चार हफ्तों तक ‘धुरंधर’ ने कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त किए। अब 33 दिनों के सफर के बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में 781.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
‘RRR’ को पछाड़ने की तैयारी
‘धुरंधर’ अब भारतीय सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनने की दहलीज पर खड़ी है। यह फिल्म एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर ‘RRR’ (जिसका लाइफटाइम नेट कलेक्शन 782.2 करोड़ है) को पीछे छोड़ने से मात्र कुछ कदम दूर है। फिल्म को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल 1.55 करोड़ रुपये की और आवश्यकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 24 घंटों के भीतर यह ‘RRR’ को मात देकर देश की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस का जादू
फिल्म की सफलता का श्रेय इसकी कसी हुई कहानी और कलाकारों के अभिनय को दिया जा रहा है। हालांकि अब दर्शकों का उत्साह थोड़ा कम होता दिख रहा है, लेकिन पांचवें वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अभी भी ‘धुरंधर’ के ही नाम है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म 800 करोड़ के जादुई आंकड़े को छू पाएगी।
‘धुरंधर’ का धमाल, 32वें दिन ‘पुष्पा 2’ और ‘सुल्तान’ को दी धूल, फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड










