Dhurandhar BO Day 45: धुरंधर का फीवर जारी, सातवें वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के 45 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सातवें वीकेंड पर फिल्म ने एक बार फिर शानदार कमाई करते हुए अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 19, 2026

Dhurandhar BO Day 45: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना सहित कई कलाकारों की दमदार अदाकारी ने दर्शकों को बांधे रखा है। सातवें हफ्ते की शुरुआत में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई थी, लेकिन वीकेंड आते ही इसने फिर से जोरदार कमाई कर सबको चौंका दिया।

King Release Date: रामायण से क्लैश टालने के लिए शाहरुख ने बदला गेम प्लान, जानें कब आएगी ‘किंग’

सातवें संडे का कलेक्शन

Dhurandhar BO Day 45
धुरंधर का फीवर जारी

रिलीज के 45 दिन बाद भी ‘धुरंधर’ का क्रेज दर्शकों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा। नई फिल्मों की भीड़ के बावजूद यह फिल्म लगातार करोड़ों में कमाई कर रही है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, सातवें शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 1.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद शनिवार को 71.43% की तेजी दिखाते हुए 3 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को फिल्म ने और बेहतर प्रदर्शन किया और लगभग 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह सातवें वीकेंड पर ‘धुरंधर’ ने कुल 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने शुरुआत से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। सातवें सप्ताह में भी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। 8.5 करोड़ रुपये के मौजूदा वीकेंड कलेक्शन के साथ यह फिल्म सातवें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इससे पहले ‘स्त्री 2’ ने 9.35 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को ‘धुरंधर’ ने ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने 6.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

कुल कलेक्शन का आंकड़ा

Dhurandhar BO Day 45
धुरंधर का फीवर जारी

‘धुरंधर’ ने अब तक भारत में 825.1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और 1,000 करोड़ रुपये के क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 989.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 1283.5 करोड़ रुपये हो गया है।

दर्शकों का उत्साह बरकरार

रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। सातवें वीकेंड पर भी सिनेमाघरों में भीड़ देखने को मिली। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की अदाकारी, दमदार कहानी और शानदार निर्देशन ने फिल्म को लंबे समय तक टिकाए रखा है।

Mana Shankara Varaprasad Garu: सिर्फ 6 दिनों में तोड़ा करोड़! इतने करोड़ की कमाई कर बनी मेगास्टार