Dhurandhar 2 X Review: तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गया है। 18 मार्च को हुए पेड प्रीव्यू शो में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला, जिससे साफ हो गया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक और सफलता की कहानी लिखने जा रही है। 19 मार्च से फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और सुबह से ही थिएटर्स के बाहर हाउसफुल के बोर्ड लगे हुए हैं।
बर्थ एनिवर्सरी : रोमांटिक हीरो के रूप में पहचान बनाई शशि कपूर ने
सोशल मीडिया पर रिव्यू की बाढ़

फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। जिन लोगों ने पेड प्रीव्यू देखा, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू साझा किए। सभी ने डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की है कि उन्होंने एक बेहतरीन फिल्म बनाई है। रणवीर सिंह की एक्टिंग को भी खूब सराहा जा रहा है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
एक यूजर ने लिखा: “इंडस्ट्री हिट.”
दूसरे ने कहा: “आखिरकार बॉलीवुड को अपनी पहली 100 करोड़ और 1000 करोड़ की हिंदी नेट मूवी मिल जाएगी.”
किसी ने इसे “हाल के दिनों की सबसे हिंसक फिल्म” बताया और कहा कि दूसरे हाफ के लिए दर्शक पूरी तरह तैयार हैं।
एक और रिव्यू में इसे “बेरहम, देशभक्ति से भरपूर और ज़बरदस्त” कहा गया और 4/5 रेटिंग दी गई। कई यूजर्स ने अनुमान लगाया है कि फिल्म 2000 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है।
फिल्म की कहानी और कलाकार
‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के किरदार हमजा की बैकस्टोरी दिखाई गई है। यह कहानी उस समय की है जब वह पाकिस्तान में भारतीय जासूस हमज़ा अली मज़ारी नहीं बने थे, बल्कि जसकीरत सिंह रंगी थे। इस सीक्वल में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर, राकेश बेदी और गौरव गेरा जैसे कलाकार भी अपने पुराने किरदारों में लौटे हैं।
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज़ के पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफें और थिएटर्स में हाउसफुल शो इस बात का संकेत हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और आदित्य धर का निर्देशन इसे एक यादगार फिल्म बना रहे हैं।









