Dhurandhar 2 Runtime: पिछले साल रिलीज 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही थी। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने थियेटर्स में करीब 70 दिनों तक शानदार कमाई की। इस फिल्म पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया। अब फैंस इसके सीक्वल धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म के रनटाइम का खुलासा हो गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
‘धुरंधर 2’ का रनटाइम कितना होगा?
फिल्म से जुड़ी नई जानकारी के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ को Central Board of Film Certification (CBFC) से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है। इसे 9 फरवरी को प्रमाणित किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कुल अवधि 208 मिनट यानी 3 घंटे 28 मिनट है। यह अपने पहले भाग से थोड़ा छोटा है, लेकिन फिर भी एक लंबी फिल्म मानी जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य धर इस बार कहानी को किस तरह आगे बढ़ाते हैं और दर्शकों को कितनी मजबूती से बांधकर रखते हैं।
क्या है ‘धुरंधर 2’ की कहानी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर पहले पार्ट से भी ज्यादा रोमांचक होने वाली है। कहानी हमज़ा अली मज़ारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के रहमान डकैत की मौत के बाद की परिस्थितियों पर आधारित बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म में कराची के अंडरवर्ल्ड को खत्म करने और आईएसआई के फंडिंग नेटवर्क को कमजोर करने की बड़ी साजिश को दिखाया जाएगा। साथ ही ‘बड़े साहब’ नाम के रहस्यमयी किरदार की असली पहचान से भी पर्दा उठेगा। फिल्म में रणवीर सिंह का इस बड़े साहब से आमना-सामना बेहद रोमांचक बताया जा रहा है। दर्शकों के लिए यह टकराव हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर होगा।
इसके अलावा, ऐसी चर्चाएं भी हैं कि यामी गौतम एक डीप-कवर इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के रूप में खास कैमियो करती नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
The Kerala Story 2: ‘द केरल स्टोरी 2’ का ओपनिंग धमाका, जानें क्या है रिलीज डेट
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं, जबकि नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी और रुक्मिणी वसंत भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। दो बड़ी फिल्मों के इस क्लैश से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर 2’ अपने पहले भाग की सफलता को दोहरा पाती है या नहीं। फिलहाल, फिल्म का लंबा रनटाइम और दमदार कहानी दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा रहा है।









