Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ देख झूम उठे अल्लू अर्जुन, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘जय हिंद’

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के बाद इसे "स्वैग के साथ देशभक्ति" का बेजोड़ संगम बताया है। उन्होंने रणवीर सिंह और आर. माधवन के अभिनय की जमकर सराहना की। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिछले साल की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को चुनौती दे रही है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 19, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Dhurandhar 2 Review: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने फिल्म की ऊर्जा और कलाकारों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे भारतीय सिनेमा का एक गौरवशाली क्षण बताया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही दर्शकों और समीक्षकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

अल्लू अर्जुन का रिव्यू

बताते चले कि, अल्लू अर्जुन ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर फिल्म की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने ‘धुरंधर 2’ को एक “हाई-एनर्जी देशभक्ति एंटरटेनर” करार दिया। सुपरस्टार ने लिखा कि फिल्म के कई दृश्यों पर सिनेमाघरों में तालियाँ बजती रहीं और यह हर भारतीय को गौरवान्वित महसूस कराने वाली कहानी है। उन्होंने तकनीकी पक्ष की भी सराहना करते हुए कहा कि एक भारतीय कहानी को ‘इंटरनेशनल स्वैग’ के साथ पेश किया गया है।

कास्ट की परफॉरमेंस और कलाकारों की सराहना

आपको बता दे कि, फिल्म की सफलता का श्रेय इसके कलाकारों को देते हुए अल्लू अर्जुन ने आर. माधवन और रणवीर सिंह के काम को खास तौर पर रेखांकित किया। उन्होंने रणवीर सिंह को “मेरे भाई” संबोधित करते हुए उनके बहुमुखी अभिनय की प्रशंसा की और कहा कि “RVS तो छा गए”। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक आदित्य धर को एक बेहतरीन फिल्ममेकर बताते हुए पूरी टीम को इस शानदार सिनेमाई अनुभव के लिए बधाई दी।

सिनेमाघरों में प्रीव्यू शो

18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए गए, जहां दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। दर्शकों के अनुसार, फिल्म अपनी भारी-भरकम उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी है। लोगों ने इसके एक्शन सीक्वेंस और कहानी की गति (पेस) को फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष बताया है, जो अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है।

धुरंधर 2 की स्टार कास्ट

इस सीक्वल में बॉलीवुड के कई बड़े नाम एक साथ नजर आ रहे हैं। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और आर. माधवन जैसे अनुभवी कलाकारों ने फिल्म में जान फूंक दी है। निर्देशक आदित्य धर, जो अपनी सटीक और प्रभावशाली कहानियों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बड़े कैनवास वाली फिल्में बनाने में माहिर हैं। फिल्म का दूसरा हाफ विशेष रूप से ट्विस्ट और टर्न से भरा बताया जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस का इतिहास

याद दिला दें कि पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वह 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और उसने ‘पुष्पा 2: द रूल’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब अपने नाम किया था। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ‘धुरंधर 2’ अब सिनेमाघरों में इतिहास दोहराने के लिए तैयार है।

2