Dhurandhar 2: ओटीटी पर देशभक्ति की ताकत, इस फिल्म ने धुरंधर 2 को दिया टक्कर

ओटीटी पर देशभक्ति की ताकत दिखाती हुई चार हीरो वाली फिल्म ‘Dhurandhar 2’ ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 ट्रेंडिंग बनकर तहलका मचा दिया। दर्शकों के लिए ये फिल्म क्यों बन गई सबसे बड़ी पसंद, जानें पूरी कहानी।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Dhurandhar 2: एक ओर जहां सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 धमाल मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ डिजिटल दुनिया में दूसरी फिल्म फैंस के दिलों पर राज कर रही है। 3 घंटे 22 मिनट की ये फिल्म OTT प्लैटफॉर्म पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है और धुरंधर 2 को पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी फिल्म है।

Operation Sindoor Film: पाक के ‘परमाणु झांसे’ का पर्दाफाश करेंगे विवेक अग्निहोत्री, भूषण कुमार के साथ मिलाया हाथ

‘बॉर्डर 2’ का ओटीटी धमाका

‘बॉर्डर 2’ का ओटीटी धमाका
‘बॉर्डर 2’ का ओटीटी धमाका

आपको बता दें कि,‘बॉर्डर 2’ को डिजिटल रिलीज़ के बाद दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में चार प्रमुख हीरो—सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी—ने शानदार प्रदर्शन किया है। युद्ध और देशभक्ति के थीम पर आधारित यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और थिएटर में सुपर-डुपर हिट साबित हुई। थिएटर में मिली सफलता के बाद, अब ‘बॉर्डर 2’ ओटीटी पर भी धूम मचा रही है। इसकी कहानी, स्टार कास्ट और देशभक्ति भरी भावना दर्शकों को बेहद आकर्षित कर रही है।

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में धमाकेदार एंट्री

नेटफ्लिक्स द्वारा 16 मार्च से 22 मार्च तक जारी टॉप 10 मोस्ट ट्रेंडिंग मूवीज में ‘बॉर्डर 2’ ने पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रही। तीसरे नंबर पर साउथ फिल्म ‘मेड इन कोरिया’, चौथे नंबर पर ‘विद लव’, पांचवें पर ‘वार मशीन’, और छठे नंबर पर ‘फंकी’ शामिल हैं। सातवीं पोज़िशन पर ‘अनोरा’, आठवें पर ‘ग्लेडियेटर 2’, जबकि दसवें नंबर पर ‘राजी’ है।

Dhurandhar 2 BO Day 7: थमी नहीं रही ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार, महज 7 दिनों में फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल

बॉक्स ऑफिस पर भी रहा शानदार प्रदर्शन

बॉक्स ऑफिस पर भी रहा शानदार प्रदर्शन
बॉक्स ऑफिस पर भी रहा शानदार प्रदर्शन

बताते चलें कि, 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘बॉर्डर 2’ ने वर्ल्डवाइड 464 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में इसने 392 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई दर्ज की। फिल्म की IMDb रेटिंग 6.7 है। इस सफलता ने साबित कर दिया कि दर्शक थिएटर और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर देशभक्ति और शानदार अभिनय वाली फिल्मों को पसंद कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी और कलाकार

‘बॉर्डर 2’ टी सीरीज और जेपी फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई है और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित है। फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह जैसी प्रमुख कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

2