Dhurandhar 2 Leaked: बॉक्स ऑफिस पर धमाके के बीच मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, HD प्रिंट ऑनलाइन लीक!

बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही रणवीर सिंह की मेगा-बजट फिल्म 'धुरंधर 2' पायरेसी का शिकार हो गई है। फिल्म के धमाकेदार प्रदर्शन और 'पेड प्रीव्यू' की सफलता के बीच, इसका HD प्रिंट इंटरनेट पर कई अवैध वेबसाइटों पर लीक हो गया है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 23, 2026

Dhurandhar 2 Leaked: इस साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली थी क्योंकि मेकर्स ने एक नई रणनीति अपनाते हुए ‘पेड प्रीव्यू’ आयोजित किया था। उस दिन दर्शकों ने बड़ी संख्या में टिकट बुक किए और रिलीज से पहले ही भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद से फिल्म हर दिन रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

Anushka Sharma Comeback: Anushka Sharma का 8 साल बाद बड़ा धमाका! Allu Arjun संग इस फिल्म में होगी एंट्री?

पायरेसी का खतरा

Dhurandhar 2 Leaked
HD प्रिंट ऑनलाइन लीक!

फिल्म की सफलता के बीच अब पायरेसी ने मेकर्स की खुशी पर पानी फेर दिया है। ‘धुरंधर 2’ का एचडी प्रिंट इंटरनेट पर लीक हो गया है। तमिल रॉकर्स, फिल्मीजिला, मिलयोगी, बॉली4यू, जैशा मूवीज़ और 9xमूवीज़ जैसी अवैध वेबसाइटों पर फिल्म का पायरेटेड वर्जन उपलब्ध हो गया है। कई लोग इसे मुफ्त में डाउनलोड कर देख रहे हैं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

कानूनी कार्रवाई और जुर्माना

फिल्म को अवैध तरीके से डाउनलोड करना न केवल अनैतिक है बल्कि कानूनन अपराध भी है। भारत के कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत पायरेसी दंडनीय है। यदि कोई व्यक्ति फिल्म को अवैध रूप से डाउनलोड करता है तो उसे तीन लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

बॉक्स ऑफिस पर असर

पायरेसी का सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है। यह न केवल मेकर्स की मेहनत को नुकसान पहुंचाता है बल्कि उन कलाकारों और तकनीशियनों के प्रयासों को भी प्रभावित करता है जिन्होंने फिल्म बनाने में योगदान दिया है। पायरेसी से फिल्म इंडस्ट्री को आर्थिक नुकसान होता है और क्रिएटिविटी पर भी असर पड़ता है।

दर्शकों से अपील

फिल्म इंडस्ट्री और मेकर्स ने दर्शकों से अपील की है कि वे फिल्म देखने के लिए केवल कानूनी और आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। इससे कलाकारों का उत्साह बना रहेगा और क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

पायरेसी का पुराना सिलसिला

यह पहली बार नहीं है कि कोई बड़ी फिल्म ऑनलाइन लीक हुई हो। लगभग हर नई फिल्म या वेब सीरीज पायरेसी का शिकार होती है। अतीत में कई बार अवैध प्लेटफॉर्मों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन कुछ समय बाद वे फिर सक्रिय हो जाते हैं और पायरेसी को बढ़ावा देते रहते हैं।

‘धुरंधर 2’ की लीक हुई कॉपी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है। जहां एक ओर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर पायरेसी इसकी सफलता को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में दर्शकों की जिम्मेदारी है कि वे फिल्म को केवल कानूनी माध्यमों से देखें और क्रिएटिविटी को सुरक्षित रखें।

TMKOC Latest Episode: ‘तारक मेहता’ में नया ड्रामा, नकली पुलिस के जाल में फंसे भिड़े