Dhurandhar 2 Day 7 Collection: रणवीर सिंग की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले ही दिन जबरदस्त धमाका किया। प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपए की कमाई करने के बाद फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। इसके बाद के दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन बनाएं।
Dhurandhar 2 Collection Day 4: सुबह होते ही ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तहलका, चौथे दिन की कमाई चौंकाने वाली
6 दिनों का कलेक्शन रिकॉर्ड
- छह दिनों में फिल्म ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े स्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।
- दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये कमाए।
- तीसरे दिन 113 करोड़ का कलेक्शन हुआ।
- चौथे दिन 114.85 करोड़ और पांचवें दिन 65 करोड़ रुपये कमाए।
- छठे दिन सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने भारत में 56.60 करोड़ रुपये की कमाई की।
इन आंकड़ों के अनुसार छह दिनों में ‘धुरंधर 2’ की नेट कमाई 575.72 करोड़ और ग्रॉस कमाई 687.49 करोड़ रुपये रही। महज छह दिनों में ही इसने ‘एनिमल’ (915 करोड़), ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ (913 करोड़) और ‘स्त्री 2’ (857 करोड़) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।
7वें दिन का प्रदर्शन

आपको बता दें कि, सातवें दिन, यानी बुधवार को धुरंधर 2 ने दोपहर 12 बजे तक करीब 6.87 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं शाम और रात के शो में इस आंकड़े में और भी ज्यादै बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
7वें दिन की ऑक्यूपेंसी
सातवें दिन की दोपहर 12 बजे की ऑक्यूपेंसी लगभग 20.7 प्रतिशत दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, शाम और रात के शो में यह प्रतिशत और बढ़ सकता है, जिससे कुल कमाई और अधिक होगी।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
धुरंधर 2 न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कमाल कर रही है। खासकर नॉर्थ अमेरिका में इसने भारतीय फिल्मों के लिए नया बेंचमार्क सेट किया। ओवरसीज में फिल्म ने 231.57 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 919.06 करोड़ रुपये हो गई।
Dhurandhar 2 Day 6 Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया धुरंधर 2, 6वे दिन की कमाई से मचा धमाल
रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर 2 ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (917 करोड़ रुपये) और सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ (918.18 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को मात दी। इसके साथ ही यह फिल्म दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है।









