Dhurandhar 2 Day 6 Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया धुरंधर 2, 6वे दिन की कमाई से मचा धमाल

Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। Day 6 के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दोपहर 2 बजे तक ₹11.74 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी और शाम के शो में बढ़ने की उम्मीद है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी अब 829.76 करोड़ के पार पहुंच गया है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 24, 2026

Dhurandhar 2 Day 6 Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई कर रही है, इसके साथ फैंस को खूब पसंद आ रही है। पेड प्रीव्यू से ही इस फिल्म ने ₹48 करोड़ की कमाई करके अपने प्रदर्शन की झलक दिखा दी थी। ओपनिंग वीकेंड में भी फिल्म ने धमाकेदार कमाई की और अब वीकडेज में भी जमकर कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि धुरंधर 2 के 6वें दिन का कलेक्शन क्या है।

Dhurandhar 2 BO Day 5 Worldwide: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का जलवा, दुनियाभर में मचाया भौकाल

धुरंधर 2 की शुरुआती पांच दिनों की कमाई

धुरंधर 2 की शुरुआती पांच दिनों की कमाई
धुरंधर 2 की शुरुआती पांच दिनों की कमाई

आपको बता दें कि, फिल्म के रिलीज़ के पहले पांच दिन बेहद रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं:

  • पेड प्रीव्यू: ₹43 करोड़
  • पहला दिन: ₹102.55 करोड़
  • दूसरा दिन: ₹80.72 करोड़
  • तीसरा दिन: ₹113 करोड़
  • चौथा दिन: ₹114.85 करोड़
  • पांचवां दिन (सोमवार): ₹65 करोड़

इन पांच दिनों में भारत में नेट कमाई ₹519.12 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म की प्रीक्वल की तुलना में भी यह प्रदर्शन कहीं ज्यादा शानदार रहा है।

Badshah Tatiri Song: बादशाह के ‘टटीरी’ पर बड़ा फैसला, पुलिस ने शुरू की कड़ी कार्रवाई

Day 6: मंगलवार तक का कलेक्शन

जानकारी के अनुसार, धुरंधर 2 ने छठे दिन दोपहर 2 बजे तक ₹11.74 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का प्रदर्शन दिन के बाकी शोज़ में बढ़ने की पूरी संभावना है। वीकडेज़ में भी फिल्म की पकड़ काबिले तारीफ है।

धुरंधर 2 की पांचवें दिन की ऑक्यूपेंसी

धुरंधर 2 की पांचवें दिन की ऑक्यूपेंसी
धुरंधर 2 की पांचवें दिन की ऑक्यूपेंसी

धुरंधर 2 के पांचवें दिन दोपहर 2 बजे की ऑक्यूपेंसी 25.6% दर्ज की गई। शाम और रात के शोज़ में इसे बढ़ने की उम्मीद है। इससे पता चलता है कि दर्शक फिल्म को लगातार पसंद कर रहे हैं और सिनेमा हॉल भर रहे हैं।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

धुरंधर 2 ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

  • विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन: ₹210.00 करोड़
  • कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: ₹829.76 करोड़

इस प्रदर्शन के साथ, धुरंधर 2 अब दुनिया भर में 13वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

Indian Idol 16: इंडियन आइडल में पुरानी यादों का तड़का, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल का जलवा

धुरंधर 2 और टॉप 10 फिल्मों की रेस

फिलहाल फिल्म केवल पांच दिनों में ‘स्त्री 2’ के वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन ₹884.45 करोड़ को पीछे छोड़ने के करीब है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए, अगले कुछ दिनों में यह बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो सकती है।