Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के शुरुआती हफ्तों में दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को फैंस से जबरदस्त रिसपॉन्स मिला है और बॉक्स ऑफिस पर यह लगातार शानदार कमाई कर रही है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 15 दिनों में ही कई रिकॉड्स तोड़ दिए, लेकिन अभी भी यह दो बड़ी फिल्मों के पीछे है। धुरंधर 2 को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन बनने के लिए कम से कम 400 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।
रणबीर कपूर की रामायण का टीजर रिलीज और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अवतार में रणबीर ने जीता फैंस का दिल
धुरंधर 2 की कमाई का हाल
आपको बता दें कि, फिल्म के शुरुआती आंकड़े काफी प्रभावशाली हैं। पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ रुपए की कमाई के साथ फिल्म ने जोरदार शुरुआत की। पहले दिन ही फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपए कमाए। पहले हफ्ते में फिल्म ने 600 करोड़ पार की और 674.17 करोड़ रुपये तक पहुँच गई। लगातार कम से कम 40 करोड़ रुपये प्रतिदिन कमाने का रिकॉर्ड भी धुरंधर 2 ने बनाया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 245.85 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की।
हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में धुरंधर 2 की स्थिति

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पुष्पा 2 और बाहुबली 2 शीर्ष स्थान पर हैं, जिनकी कमाई क्रमशः 1471.10 करोड़ और 1416.90 करोड़ रुपये रही। वहीं, धुरंधर 2 ने अब तक 1105.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।
अन्य प्रमुख फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस प्रकार हैं:
- केजीएफ चैप्टर 2 – 1000.85 करोड़
- धुरंधर (पहला पार्ट) – 1007.85 करोड़
- आरआरआर – 915.85 करोड़
- कल्कि 2898 एडी – 767.25 करोड़
- जवान – 760 करोड़
- कांतारा – 741.36 करोड़
- छावा – 716.91 करोड़
- स्त्री 2 – 713.15 करोड़
- एनिमल – 660 करोड़
- पठान – 657.50 करोड़
धुरंधर 2 ने KGF चैप्टर 2, RRR और अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़कर खुद की मजबूती साबित की है।
Ramayana Teaser Release: ‘रामायण’ का ‘रामा’ टीज़र आउट, राम के अवतार में अलौकिक लगे रणबीर कपूर
फिल्म के पार्ट्स और स्टारकास्ट
धुरंधर 2 दो हिस्सों में रिलीज़ हुई है। पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुआ था और इसने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई करके ब्लॉकबस्टर की सफलता हासिल की। पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने अपनी एक्टिंग और डांसिंग से दर्शकों का दिल जीता। दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज़ हुआ, और इसका पेड प्रिव्यू 18 मार्च को आयोजित किया गया। फिल्म में कई बड़े स्टार्स हैं, जिनमें आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन शामिल हैं।










