Dhurandhar 2 Box Office Day 11: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने 11वें दिन बनाया रिकॉर्ड, 937 करोड़ पार

रणवीर सिंह की धांसू स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। संडे की छुट्टी का फायदा उठाते हुए थिएटर्स में आज सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है और 11वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी डबल से भी ज्यादा दर्ज की गई है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 30, 2026

Dhurandhar 2 Box Office Day 11: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हो रही है। ओपनिंग वीकेंड से ही फिल्म ने भारत और विदेश में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। रविवार यानी 11वें दिन भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी और दर्शकों की भीड़ लगातार बनी हुई है। आइए जानते हैं धुरंधर 2 के 11वें दिन बॉक्स ऑफिस अपडेट और कुल कमाई का हाल।

संगीत का महामुकाबला चरम पर: 31 मार्च को ग्रैंड फिनाले में चुना जाएगा ‘वॉइस ऑफ द नेशन’

धुरंधर 2 का संडे कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Day 11
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने 11वें दिन बनाया रिकॉर्ड

11वें दिन सुबह 10 बजे तक फिल्म ने 7.82 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही रविवार का दिन थियेटर्स में भारी भीड़ वाला रहा। ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट के अनुसार, संडे को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 37.5 प्रतिशत दर्ज की गई। दर्शक लगातार फिल्म देखने के लिए थियेटर्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

दिन-प्रतिदिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने अब तक के अपने 10 दिनों में शानदार कमाई की है। इंडिया नेट कलेक्शन इस प्रकार रहा:

पेड प्रीव्यू: 43 करोड़
पहला दिन: 102.55 करोड़
दूसरा दिन: 80.72 करोड़
तीसरा दिन: 113.00 करोड़
चौथा दिन: 114.85 करोड़
पांचवा दिन: 65 करोड़
छठा दिन: 56.60 करोड़
सातवां दिन: 48.75 करोड़
आठवां दिन: 49.70 करोड़
नौंवा दिन: 41.75 करोड़
दसवां दिन: 62.85 करोड़

इन कलेक्शन्स के साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 784.92 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 937.70 करोड़ रुपये पार कर गया है।

वर्ल्डवाइड कमाई

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा जारी है। केवल 10 दिनों में फिल्म ने 1200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ ने शाहरुख खान की ‘पठान’ (वर्ल्डवाइड 1055 करोड़), ‘जवान’ (1163.62 करोड़) और ‘कल्कि 2898 एडी’ (1042 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म की मुख्य भूमिकाएं और निर्देशन

फिल्म आदित्य धर के निर्देशन में बनी है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन और गौरव गेरा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है।

दर्शकों और आलोचकों की प्रतिक्रिया

फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टार कास्ट को दर्शकों ने खूब सराहा है। थ्रिल और रोमांच से भरपूर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लगातार भीड़ बनाए रखी। ओपनिंग वीकेंड से लेकर अब तक, फिल्म की कमाई में कोई गिरावट नहीं देखी गई है।

‘धुरंधर 2’ लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही है। इंडिया और वर्ल्डवाइड दोनों स्तर पर इसने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। रविवार को भी फिल्म की कमाई और ऑक्यूपेंसी लगातार बढ़ रही है, जिससे यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में यह और अधिक ग्रॉस कमाई करेगी और बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में शीर्ष स्थान पर बनी रहेगी।

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने एक हफ्ते में कमाए 1100 करोड़ और अब निशाने पर आमिर खान की दंगल