Dhurandhar 2 BO Day 7: थमी नहीं रही ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार, महज 7 दिनों में फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 7वें दिन भी फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 600 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 26, 2026

Dhurandhar 2 BO Day 7: बॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा दिया है। रिलीज़ के पहले दिन से ही फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़े और वीकेंड में शानदार कमाई करके दर्शकों का दिल जीत लिया। इस थ्रिलर फिल्म ने सातवें दिन तक लगातार ताबड़तोड़ कलेक्शन करते हुए भारतीय सिनेमा के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

सान्या मल्होत्रा की नई फिल्म ‘सुंदर पूनम’ की शूटिंग शुरू, असल घटना पर आधारित

7वें दिन का कलेक्शन और कुल कमाई

Dhurandhar 2 BO Day 7
थमी नहीं रही ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहली ही तीन दिन में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और इसके बाद भी लगातार हर दिन 50 करोड़ से अधिक की कमाई दर्ज की गई। बुधवार को रिलीज़ के सातवें दिन फिल्म ने 47.70 करोड़ रुपये कमाए, जिससे 7 दिनों का कुल कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये पहुंच गया। भारत में इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 744.58 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।

पहले दिन की बात करें तो फिल्म ने 43 करोड़ रुपये पेड प्रीव्यू और 102.55 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114 करोड़, पांचवें दिन 65 करोड़ और छठे दिन 56.60 करोड़ का कलेक्शन हुआ। लगातार सात दिनों तक इतनी भारी कमाई किसी फिल्म के नाम नहीं रही है।

‘छावा’ और अन्य फिल्मों को पछाड़ा

धुरंधर 2 ने मंगलवार को विक्की कौशल की ‘छावा’ (601 करोड़ रुपये), सनी देओल की ‘गदर 2’, शाहरुख खान की ‘पठान’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने रिलीज़ के पहले हफ्ते में ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी। अब इसका अगला लक्ष्य हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ (627 करोड़ रुपये) के कुल कलेक्शन को पार करना है।

घरेलू कमाई के मामले में धुरंधर 2 से आगे फिलहाल सिर्फ पहले पार्ट ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड है, जिसने दिसंबर में 895 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया और इंडस्ट्री में नया बेंचमार्क सेट किया। पहली धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज़ होने के तीन महीने बाद भी सिनेमाघरों में खेल रही है।

धुरंधर 2 की स्टार कास्ट और निर्देशक

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया है। यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च 2026 को रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ के तुरंत बाद ही दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार प्रतिक्रिया मिली।

Critics’ Choice Awards 2026: “आलोचक मेरे विरोधी नहीं हैं…” अभिषेक बच्चन ने अवार्ड के दौरान कही ये बात