Dhurandhar 2 BO Day 5 Worldwide: आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर स्पाई-एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर किसी सुनामी की तरह काम कर रही है। फिल्म ने न केवल शानदार ओपनिंग की, बल्कि पहले ‘मंडे टेस्ट’ को भी इतने बड़े अंतर से पास किया है कि ट्रेड एनालिस्ट्स भी हैरान हैं। महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को धूल चटा दी है।
‘धुरंधर 2’ पर चुनावी बैन का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जज के सामने वकील ने रखी दलील
5वें दिन की कमाई

रिलीज के पांचवें दिन, यानी पहले वर्किंग मंडे को फिल्म ने भारत में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। शुरुआती आंकड़ों (Sacnilk) के अनुसार, फिल्म ने 5वें दिन भारत में सभी भाषाओं में 65.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि यह रविवार की तुलना में लगभग 43% कम है, लेकिन मंडे के हिसाब से यह एक ऐतिहासिक आंकड़ा है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ की असली ताकत विदेशों में देखने को मिल रही है। फिल्म ने महज 5 दिनों में विदेशों से 210 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अगर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा 829.76 करोड़ रुपये के पार जा चुका है।
हैरानी की बात यह है कि शुरुआती रफ्तार के मामले में इसने शाहरुख खान की ‘पठान’, ‘जवान’ और साउथ की ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ 2’ व ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
8 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे
पिछले 48 घंटों में ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 8 बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में शामिल फिल्में हैं:
गदर 2 (685.19 करोड़)
धूम 3 (601 करोड़)
सुल्तान (589 करोड़)
केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी (583.85 करोड़)
सैयारा (570.67 करोड़)
टाइगर ज़िंदा है (562.12 करोड़)
पद्मावत (560 करोड़)
संजू (541.76 करोड़)
अब यह फिल्म ‘स्त्री 2’ (884.45 करोड़) को चुनौती दे रही है और जल्द ही टॉप 10 ग्लोबल बॉलीवुड फिल्मों में जगह बनाने के लिए तैयार है।
रणवीर सिंह के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ के साथ रणवीर सिंह ने एक नया व्यक्तिगत कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उनके करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर अभी भी इसका प्रीक्वल ‘धुरंधर’ (1354.84 करोड़) काबिज है, लेकिन फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि यह आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।
क्या 1000 करोड़ का क्लब दूर है?
जिस तेजी से दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, उम्मीद है कि फिल्म अपने दूसरे वीकेंड की शुरुआत से पहले ही 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी। अगर ऐसा होता है, तो यह बॉलीवुड के इतिहास में सबसे कम समय में इस उपलब्धि को हासिल करने वाली फिल्म बन जाएगी।
रहमान डैकत की मय्यत पर रोने का था कठिन पल, सौम्या ने अक्षय को किया याद









