Dhurandhar 2 BO Day 49: नई फिल्मों के बावजूद ‘धुरंधर 2’ का दम बरकरार, करोड़ों में जारी कमाई

धुरंधर 2 सातवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, लेकिन क्या यह सिर्फ स्टार पावर का असर है या फिल्म में ऐसा कुछ खास है जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक बांधे रखा, क्या यह भारतीय सिनेमा के बड़े रिकॉर्ड तोड़ पाएगी, पूरी कहानी चौंका देगी

नई फिल्मों के बावजूद ‘धुरंधर 2’ का दम बरकरार

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 7, 2026

Dhurandhar 2 BO Day 49: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है और लगातार कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों से ही शानदार कमाई की थी। खास बात यह रही कि कई हफ्तों तक फिल्म की कमाई डबल डिजिट में बनी रही। अब सातवें हफ्ते में पहुंचने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है।

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, मैट डेमन बने ओडीसियस

नई फिल्मों की चुनौती के बावजूद मजबूत पकड़

‘धुरंधर 2’ को इस समय बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। खासकर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद इसकी पकड़ कमजोर नहीं पड़ी है। हालांकि, समय के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद यह लाखों रुपये का कारोबार लगातार कर रही है, जो सातवें हफ्ते के हिसाब से मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।

49वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

49वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
49वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 49वें दिन यानी सातवें बुधवार को भारत में लगभग 0.52 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म को इस दिन देशभर में करीब 859 शो में प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 1140.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1364.61 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

वर्ल्डवाइड कमाई में भी रिकॉर्ड प्रदर्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ‘धुरंधर 2’ ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शानदार प्रदर्शन किया है। विदेशों में फिल्म ने 49वें दिन करीब 0.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म की कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 426.30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1790.91 करोड़ रुपये हो गया है। यह आंकड़ा इसे भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में शामिल करता है।

डीपफेक कंटेंट पर कड़ा रुख, Delhi High Court ने Google-Meta Platforms को दिए निर्देश

वीक वाइज कलेक्शन पर एक नजर

फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की थी। इसके बाद भी कई हफ्तों तक कमाई का सिलसिला जारी रहा।

  • पहला हफ्ता – 674.17 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता – 263.65 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता – 110.60 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता – 54.70 करोड़ रुपये
  • पांचवां हफ्ता – 19.52 करोड़ रुपये
  • छठा हफ्ता – 12.45 करोड़ रुपये

इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म की पकड़ लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर बनी रही।

दर्शकों से मिल रहा लगातार समर्थन

फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। यही वजह है कि रिलीज के लगभग सात हफ्ते बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में टिके रहने में सफल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में भी कई बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

Salman Khan: दोस्त की मौत से सदमे में सलमान खान, भावुक होकर लिखा लंबा संदेश