Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू, प्रीव्यू शो की कमाई ने बनाया नया रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग अब देशभर में शुरू हो गई है। प्रीव्यू शो की कमाई ने 32 करोड़ रुपये पार कर पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज़ होने वाली फिल्म का ब्लॉकबस्टर ओपनिंग वीकेंड देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 14, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking: फिल्म धुरंधर 2 की दीवानगी दर्शकों में अब सिर चढ़कर बोल रही है। फिल्म के प्रीव्यू शो की पेड प्रीसेल दर्शकों की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है। मेकर्स ने अब तक देशभर में इस मच अवेटेड फिल्म की एडवांस बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीमियर तक ही फिल्म ने 25 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली हैं। भारत और विदेशों दोनों ही जगह टिकटों की बिक्री में तेजी देखने को मिली है।

Dhurandhar 2 Box Office: ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग ने उड़ाए होश, ओपनिंग डे पर बन सकता है अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड

देशभर में शुरू हुई एडवांस बुकिंग

आपको बता दें कि, 14 मार्च, शनिवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म की नेशनवाइड एडवांस बुकिंग की घोषणा की। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया, “बिगाड़ने का वक़्त आ गया है! धुरंधर द रिवेंज की एडवांस बुकिंग खुल गई है। अभी अपने टिकट बुक करें।” धुरंधर 2 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद पर रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

प्रीव्यू शो की कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार दोपहर 2 बजे तक धुरंधर 2 के पेड प्रीमियर ने 27.78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। ब्लॉक बुकिंग शामिल करने पर यह आंकड़ा 32.09 करोड़ रुपये तक पहुँच गया। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह संख्या जल्दी ही 35 करोड़ रुपये पार कर सकती है। अगर यह ट्रेंड जारी रहा, तो यह फिल्म प्रीमियर से पहले देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। धुरंधर 2 के लिए यह भी फायदा है कि यह हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हो रही है, जिससे ज्यादा दर्शक फिल्म देखने आएंगे।

The Kerala Story 2 BO Day 15: बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा, 15वें दिन भी नोटों की बारिश

पहली फिल्म की ओपनिंग को पछाड़ा

पहली फिल्म की ओपनिंग को पछाड़ा
पहली फिल्म की ओपनिंग को पछाड़ा

धुरंधर 2 ने अपनी पहली फिल्म धुरंधर के ओपनिंग-डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। पहली फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी और उसने पहले दिन लगभग 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब ब्लॉक बुकिंग समेत 32.09 करोड़ रुपये के साथ यह नया रिकॉर्ड बना चुकी है। हालांकि, यह फिल्म छावा की 33.50 करोड़ की नेट ओपनिंग को तोड़ने से थोड़ी पीछे है। पहली फिल्म दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी थी।

धुरंधर 2 के शो टाइम

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के टिकट पूरे भारत के सभी शहरों में उपलब्ध हैं। बुकमाईशो के अनुसार, मेट्रो शहरों में पहला शो सुबह 6:15–6:30 बजे शुरू होगा, जबकि आखिरी शो रात 11:30–11:45 बजे के बीच शेड्यूल है। कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में यह 11:55 बजे तक भी शुरू हो सकता है। नाइट शो आमतौर पर सुबह 4 बजे से पहले खत्म हो जाएगा, इसके बीच में 15–30 मिनट का ब्रेक भी रखा गया है।

धुरंधर 2 का रनटाइम

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, धुरंधर 2 का अनुमानित रनटाइम 235 मिनट (3 घंटे 55 मिनट) है। कुछ जगहों के लिए कथित तौर पर 3 घंटे 40 मिनट का थोड़ा छोटा वर्जन भी उपलब्ध होगा। पहली फिल्म का रनटाइम 214.01 मिनट (3 घंटे 34 मिनट) था, जो पहले से ही हाल के समय की सबसे लंबी फिल्मों में गिनी जाती थी।

‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी