Dhirendra Krishna Shastri Statement: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 17 साल के मासूम सूर्य प्रताप चौहान की बेरहमी से की गई हत्या के बाद पूरे देश में गुस्सा है। अब इस खौफनाक वारदात पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बेहद विस्फोटक बयान सामने आया है, जिसने देश की सियासत में भूचाल ला दिया है। बाबा बागेश्वर ने इस पूरी हत्या को एक सोची-समझी साजिश बताते हुए इसे ‘फ्रेंड जिहाद’ यानी दोस्ती जिहाद का नाम दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कड़े तेवर में कहा कि भारत में थूक जिहाद, मूत्र जिहाद, लैंड जिहाद और लव जिहाद के बाद अब एक और खतरनाक जिहाद का ईजाद हो चुका है, जिसका शिकार गाजियाबाद का सूर्य प्रताप हुआ है।
CJP Protest: जंतर-मंतर के बाद एक्शन मोड में कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके ने खोले पत्ते
गुजरात में घर वापसी का बड़ा एलान
धीरेंद्र शास्त्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने गुजरात के हालातों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि दक्षिण गुजरात इस समय धर्मांतरण और लव जिहाद के दलदल में पूरी तरह से धंस चुका है। उन्होंने साफ किया कि वह और उनका धाम पूरे भारतवर्ष में सनातन की अलख जगाने और हिंदुओं को जगाने का काम कर रहे हैं, इसीलिए लगातार बागेश्वर धाम, सनातन धर्म और उनको निजी तौर पर टारगेट किया जा रहा है। विरोधियों को चुनौती देते हुए बाबा बागेश्वर ने घोषणा की है कि वह बहुत ही जल्द दक्षिण गुजरात के इलाके में एक बहुत बड़े ‘घर वापसी’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें भटके हुए लोगों को दोबारा सनातन में लाया जाएगा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बाद अब ‘हिंदुत्व इंटेलिजेंस’ की जरूरत
देश के हिंदुओं को एकजुट करने का नया फॉर्मूला देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज के दौर में भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से ज्यादा ‘हिंदुत्व इंटेलिजेंस’ यानी HI की सख्त जरूरत है। इस नए कॉन्सेप्ट को समझाते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुत्व इंटेलिजेंस का सीधा मतलब यह है कि देश का अमीर हिंदू आगे बढ़कर गरीब हिंदू का हाथ थामे, उसे ज्यादा से ज्यादा रोजगार और व्यापार के मौके दे ताकि कोई भी हिंदू भाई बेरोजगार न भटके। उन्होंने देश के युवाओं से अपील की कि वे जाति-पाति के बंधनों से ऊपर उठकर हिंदू एकता के संकल्प को पूरा करें और देश की संप्रभुता को मजबूत बनाएं।
अंधविश्वास के आरोपों पर बाबा का करारा पलटवार
खुद पर लगने वाले अंधविश्वास के आरोपों का जवाब देते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा कि श्रद्धा और अंधविश्वास के बीच बहुत बारीक लकीर होती है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी अपनी निजी पूजा करने की बात नहीं कही, मैं हमेशा लोगों को बजरंगबली की भक्ति से जोड़ता हूँ। अगर सामूहिक अर्जी लगाना, हनुमान चालीसा पढ़ना और मंदिर जाना अंधविश्वास है, तो मजारों पर चादर चढ़ाना और चर्च में मन्नतें मांगना भी अंधविश्वास की श्रेणी में आना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने देश में बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए युवाओं को नसीहत दी कि वे ड्रग्स और नशे के एडिक्ट होने से बेहतर है कि प्रभु की कथा के एडिक्ट बन जाएं।
कांग्रेस का धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा पलटवार
धीरेंद्र शास्त्री के इस ‘फ्रेंड जिहाद’ वाले बयान पर विपक्षी दल कांग्रेस भड़क उठी है और पार्टी के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कुछ लोग संत की वेशभूषा पहनकर और धर्म की आड़ लेकर आम जनता की समस्याओं को दबा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस का नफरती एजेंडा चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद की घटना बेहद दुखद है और दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, लेकिन धर्मगुरु इसका इस्तेमाल समाज में नफरत फैलाने के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस ने यह भी कहा कि युवा बेरोजगारी से तंग आकर नशे की तरफ जा रहे हैं, जिसकी चिंता न तो सरकार को है और न ही इन नफरती एजेंडा चलाने वाले बाबाओं को।
अब राजस्व रिकॉर्ड के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, CM साय शुरू करेंगे नई हेल्पलाइन सेवा










