Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने स्पष्ट और बेबाक विचारों के लिए जाने जाते हैं। बांदा दौरे पर उन्होंने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर बड़ा बयान दिया। विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत केवल मुसलमानों को गाली देने से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा। इसके लिए हिंदुओं को अपनी सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों को दूर करना होगा। उन्होंने सनातनियों को दोटूक नसीहत दी कि आत्म-सुधार ही हिंदू राष्ट्र का वास्तविक मार्ग है।
हरियाणा में 31 पेड़ों की कटाई पर दो अधिकारी सस्पेंड
हिंदू राष्ट्र का रास्ता आत्म-सुधार से

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के निमंत्रण पर बांदा पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने खुरहंड स्थित आवास पर भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “हिंदू एक बात नोट कर लें, मुसलमानों को गाली देकर भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा। हिंदुओं को पहले अपने भीतर की बुराइयों और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करना होगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि जब हिंदू समाज खुद को सुधार लेगा, तभी हिंदू राष्ट्र का सपना साकार होगा।
तलाक और सामाजिक व्यवस्था पर टिप्पणी
धीरेंद्र शास्त्री ने विवाह और तलाक की व्यवस्था पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ धर्मों में तलाक की प्रक्रिया बेहद आसान है, लेकिन सनातन धर्म में रिश्ते को तोड़ने के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “उनका अपना-अपना है, लेकिन याद रखें—जो कायदे में रहेंगे, वो फायदे में रहेंगे।”
आस्था में मिलावट पर चेतावनी
भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आस्था में मिलावट नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति बीच-बीच में अन्य धर्मों की परंपराओं का पालन करने लगे और फिर उम्मीद करे कि हनुमान जी कृपा करेंगे, तो ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने सवाल किया, “क्या हनुमान जी तुम्हारे अंकल हैं?” शास्त्री ने कहा कि परमात्मा तभी साथ देते हैं जब भक्त पूर्ण समर्पण और विश्वास के साथ उनकी शरण में आता है।
कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

बांदा दौरे के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने विधायक प्रकाश द्विवेदी के साथ प्रसिद्ध कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया। उनके आगमन की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह उनके दस दिनों के भीतर बांदा का दूसरा दौरा था। इससे पहले 16 से 20 जनवरी तक आयोजित हनुमंत कथा में लाखों की भीड़ जुटी थी, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री और दिग्गज नेता शामिल हुए थे।
श्रद्धालुओं को उत्साहित करने वाला संदेश
अपनी पिछली कथा का जिक्र करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने एक भजन भी सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को उत्साहित करते हुए कहा, “दरबार में धक्का-मुक्का खाते रहो, आज नहीं तो कल बालाजी का भक्त सेठ बनकर ही रहेगा।” उन्होंने बांदा के आयोजन को किसी महाकुंभ से कम नहीं बताया और भक्तों के उत्साह की सराहना की।
Maharashtra: सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM, आज शाम 5 बजे शपथ









