Dharmendra Tribute: धर्मेंद्र को BAFTA में श्रद्धांजलि, हेमा मालिनी बोलीं – “क्या वे सच में चले गए?”

79वें BAFTA अवॉर्ड्स में हिंदी सिनेमा के लेजेंड धर्मेंद्र को ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में श्रद्धांजलि दी गई। इस पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुझे हर मिनट उनकी याद आती है। क्या वे सच में चले गए?” यह श्रद्धांजलि फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लिए खास रही।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Dharmendra Tribute: 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में हिंदी सिनेमा के महानायक धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। यह क्षण भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का विषय रहा। धर्मेंद्र का पिछले वर्ष नवंबर में निधन हुआ था, और इस समारोह में उन्हें याद किया जाना उनके वैश्विक प्रभाव और लोकप्रियता का प्रमाण है।

Dharmendra Tribute: धर्मेंद्र को मथुरा में किया जाएगा याद, हेमा मालिनी ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि, धर्मेंद्र की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इस सम्मान पर अपनी भावनाएँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ऐसे इंसान थे जिनकी मौजूदगी सीमाओं से परे थी। दुनिया के हर हिस्से में उनके चाहने वाले थे। विदेशों में भी लोग उन्हें देखने के लिए भीड़ लगाते थे। हेमा ने बताया कि वे शूटिंग के अलावा ज़्यादा साथ यात्रा नहीं कर पाते थे, इसलिए उन्होंने कई फिल्में साथ साइन कीं ताकि एक-दूसरे के साथ समय बिता सकें।

धर्मेंद्र की यादें और हेमा का दर्द

Dharmendra Tribute
धर्मेंद्र की यादें और हेमा का दर्द

बताते चलें कि, हेमा मालिनी ने भावुक होकर कहा कि धर्मेंद्र के जाने के बाद उन्हें हर पल उनकी कमी महसूस होती है। उन्होंने कहा, “मुझे हर एक मिनट उनकी याद आती है। मैं खुद से पूछती रहती हूं, क्या वे सच में चले गए? मैं उनसे दोबारा कब मिलूंगी?” यह बयान उनके गहरे दुख और प्रेम को दर्शाता है।

Dharmendra Death: धर्मेंद्र के निधन से जगत में शोक, खड़गे समेत इन नेताओं ने व्यक्त किया दुख

पसंदीदा फिल्में और यादें

हेमा ने धर्मेंद्र की फिल्मों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें ‘चुपके चुपके’ बेहद पसंद है और ‘शोले’ भी खास है क्योंकि उस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने बहुत अच्छा समय बिताया। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने धर्मेंद्र की सभी फिल्में नहीं देखी हैं, लेकिन समय मिलने पर वे उन्हें एक-एक करके देखना चाहेंगी।

धर्मेंद्र का करियर और विरासत

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में हुआ। वे लंबे समय से बीमार थे और सांस की तकलीफ के चलते कुछ समय अस्पताल में भी रहे। हिंदी सिनेमा के “ही-मैन” कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने छह दशकों से अधिक का शानदार करियर बनाया। ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेरा देश’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों का चहेता बनाया। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस, भावनात्मक गहराई और करिश्माई व्यक्तित्व ने उन्हें भारतीय सिनेमा का सबसे प्रिय सितारा बना दिया।

Dhurandhar Box Office Day 9: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का जलवा, 9वें दिन ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ा, 400 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी

2