Dhamaal 4 Release Date: कॉमेडी का डोज होगा डबल, धमाल 4 की रिलीज डेट आई सामने

धमाल 4 Release Date: अजय देवगन की सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी ‘धमाल’ की चौथी फिल्म जल्द ही रिलीज हो रही है। रितेश देशमुख, अरशद वारसी और तुषार कपूर भी फिल्म में वापस लौटे हैं।

धमाल 4 की रिलीज डेट आई सामने

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 17, 2026

Dhamaal 4 Release Date: बॉलीवुड की जानी-मानी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी ‘धमाल’ एक बार फिर दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने के लिए तैयार है। अजय देवगन अपनी सुपरहिट सीरीज की चौथी किस्त ‘धमाल 4’ के साथ वापसी कर रहे हैं। इस बार उनके साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और तुषार कपूर जैसे पुराने साथी भी नजर आएंगे। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह है और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी है।

Singer B Praak Death Threat: “पैसे दो या अंजाम भुगतो”, बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

रिलीज डेट की घोषणा

फिल्म निर्माताओं ने बताया है कि ‘धमाल 4’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे त्योहारी सीजन में लाने की योजना बनाई गई है ताकि दर्शकों को कॉमेडी और मनोरंजन का डबल डोज मिल सके। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर कॉमेडी फिल्ममेकर इंद्र कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भी धमाल सीरीज को सुपरहिट बनाया है।

धमाल 4 की स्टार कास्ट

धमाल 4 की रिलीज डेट आई सामने
धमाल 4 की रिलीज डेट आई सामने

इस चौथी किस्त में एक बार फिर धमाल गैंग की वापसी होगी।

  • अजय देवगन
  • रितेश देशमुख
  • अरशद वारसी
  • संजय मिश्रा
  • जावेद जाफरी

ये सभी कलाकार अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा फिल्म में नई ऊर्जा जोड़ने के लिए कई नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। इनमें ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन शामिल हैं। इन कलाकारों के जुड़ने से फिल्म में ह्यूमर और एंटरटेनमेंट का नया तड़का लगने वाला है।

AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान पर राजनीतिक घमासान, कला बनाम सत्ता की बहस तेज

धमाल फ्रैंचाइज़ी का बॉक्स ऑफिस सफर

धमाल फ्रैंचाइज़ी का बॉक्स ऑफिस सफर
धमाल फ्रैंचाइज़ी का बॉक्स ऑफिस सफर

धमाल सीरीज ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।

  • धमाल (2007): पहली फिल्म एक स्लीपर हिट साबित हुई और लगभग ₹51.3 करोड़ की कमाई की। इसे इसके अनोखे नॉन-स्टॉप कॉमेडी फॉर्मेट के लिए सराहा गया।
  • डबल धमाल (2011): दूसरी फिल्म ने सफलता को और आगे बढ़ाया और लगभग ₹71 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए।
  • टोटल धमाल (2019): तीसरी फिल्म ने फ्रैंचाइज़ी को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के जुड़ने से यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और लगभग ₹232.18 करोड़ की कमाई की।

Happy Patel Movie Review: पहला हाफ शानदार, वीर दास की कॉमेडी फिल्म पर दर्शकों का रिव्यू

धमाल 4 से उम्मीदें

पिछली फिल्मों की सफलता और किरदारों की लोकप्रियता को देखते हुए ‘धमाल 4’ से उम्मीदें बेहद ऊंची हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में यह फिल्म पुराने और नए कलाकारों के साथ मिलकर दर्शकों को एक बार फिर हंसी से भरपूर सफर पर ले जाएगी। लगातार बढ़ते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और दर्शकों की दीवानगी को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म भी बड़ी हिट साबित होगी।