Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मचाया धमाल, मंडे टेस्ट में पास होकर 70 करोड़ क्लब में एंट्री

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया। अब सवाल यह है कि क्या यह कॉमेडी फिल्म साल की टॉप बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह बना पाएगी? जानिए पूरी कमाई और रिकॉर्ड।

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मचाया धमाल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स हासिल कर रही है। कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया और अब वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही है। रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है। फिल्म की तेज रफ्तार कमाई के चलते यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है।

पलक पुरसवानी को दुल्हन देख भावुक हुए रोहन, वायरल हुआ शादी का वीडियो

चौथे दिन धमाल 4’ ने की इतनी कमाई

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ ने 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन अच्छी शुरुआत करते हुए करीब 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला और इसकी कमाई में लगभग 26.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को फिल्म ने करीब 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

वहीं, शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को ‘धमाल 4’ ने लगभग 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का चार दिनों का कुल भारत में नेट कलेक्शन बढ़कर लगभग 73.35 करोड़ रुपये हो गया है।

साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म बनने की तैयारी

‘धमाल 4’ ने रिलीज के महज चार दिनों में 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म की नजर साल की बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की सूची में ऊपर पहुंचने पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जल्द ही ‘ओ रोमियो’ के करीब पहुंच सकती है, जिसने लगभग 83.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की मौजूदा कमाई की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में यह इस आंकड़े को पार कर साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है।

स्टार कास्ट और फिल्म की कहानी

‘धमाल 4’ लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी कड़ी है। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। इसमें अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में कॉमेडी, रोमांच और मनोरंजन का भरपूर मिश्रण देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

रीवा किशन ने डॉली जावेद के खिलाफ किया वोट, शो में मचा बवाल; सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

धमाल 5’ को लेकर भी मिला बड़ा संकेत

फिल्म के निर्माताओं ने ‘धमाल 4’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन के जरिए फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म ‘धमाल 5’ का संकेत भी दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मेकर्स इस सफल कॉमेडी सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। अब देखना होगा कि ‘धमाल 4’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।