डीजीक्यूए में स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल

अमरावती  सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अधीन एक अंतर-सेवा संगठन, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस (डीजीक्यूए) ने ग्रुप-सी, गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी और मंत्रिस्तरीय पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। डीजीक्यूए की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमरावती
 सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अधीन एक अंतर-सेवा संगठन, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस (डीजीक्यूए) ने ग्रुप-सी, गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी और मंत्रिस्तरीय पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। डीजीक्यूए की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है। गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीक्यूए) ने कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, जिनमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के 5, सीएमडी (ओजी) के 2 और बढ़ई का 1 पद शामिल है। वहीं, आवेदन करने वाले अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु पद अनुसार 27 से 37 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 24 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 19,900 से 81,100 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीजीक्यूए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद एप्लीकेशन को एक लिफाफे में डालकर 'मुख्य गुणवत्ता आश्वासन प्रतिष्ठान (पूर्वी फ्लीट स्टोर्स), एनएसटीएल के पास, रायथु बाजार के सामने, मर्रीपालेम पोस्ट, विशाखापत्तनम – 530018' के पते पर भेज दें।

Leave a Comment

2