डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया ‘क्रिएटिव विज़न’ के नए अंक का विमोचन

लखनऊ  राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित मर्क्योर होटल में देश की प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका ‘क्रिएटिव विज़न’के नए अंक का गरिमापूर्ण विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक रहे। उन्होंने पत्रिका के नए अंक का विमोचन किया और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ‘क्रिएटिव विज़न’ जिस तरह पत्रकारिता को सामाजिक सरोकारों और रचनात्मक विचारों से जोड़कर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, वह सराहनीय है।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के मुद्दों को

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लखनऊ

 राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित मर्क्योर होटल में देश की प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका ‘क्रिएटिव विज़न’के नए अंक का गरिमापूर्ण विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक रहे। उन्होंने पत्रिका के नए अंक का विमोचन किया और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ‘क्रिएटिव विज़न’ जिस तरह पत्रकारिता को सामाजिक सरोकारों और रचनात्मक विचारों से जोड़कर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, वह सराहनीय है।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के मुद्दों को सामने लाने और सकारात्मक बदलाव की दिशा में जनजागरूकता पैदा करने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती है।
श्री पाठक ने पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा,हम आशा करते हैं कि ‘क्रिएटिव विज़न’ का भविष्य उज्ज्वल हो। पत्रिका समाज और जनसरोकारों से जुड़ी निष्पक्ष एवं सार्थक पत्रकारिता को आगे बढ़ाए और देश-विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करे।”
उप मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए ‘क्रिएटिव विज़न’ के संपादक मोहम्मद शबाब की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रिका की पहचान उसकी पूरी टीम की मेहनत, विषयों की गंभीरता और समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता से बनती है। इस अवसर पर उन्होंने पत्रिका की पूरी टीम को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और रचनात्मक लेखन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। उपस्थित अतिथियों ने ‘क्रिएटिव विज़न’ के नए अंक की सराहना करते हुए पत्रिका के निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर सुशील विश्वकर्मा, निसार अहमद, राकेश यादव और प्रतीक यादव सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

समारोह ने न केवल ‘क्रिएटिव विज़न’ के नए अंक के प्रकाशन को यादगार बनाया, बल्कि समाज और जनसरोकारों से जुड़ी सकारात्मक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के संकल्प को भी मजबूती दी।

2