Delhi Weather: चिलचिलाती धूप के बीच राहत, अगले 48 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

दिल्ली में मौसम का दोहरा वार! 17 फरवरी को 30.9°C की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अब दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 48 घंटों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 18, 2026

Delhi Weather:  फरवरी के महीने में दिल्ली-NCR के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। जहां एक ओर राजधानी भीषण गर्मी का सामना कर रही है, वहीं अब बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं ने बारिश के संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है।

घूमना हुआ आसान! भारतीय पासपोर्ट पर 56 देशों में वीजा फ्री एंट्री, जानें पूरी लिस्ट

रिकॉर्ड तोड़ तापमान और बदलता जलवायु मिजाज

बताते चले कि, दिल्ली में इस साल फरवरी ने गर्मी के पिछले कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बीते मंगलवार, 17 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक होकर 30.9 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की हल्की ठंड के बाद दोपहर की चिलचिलाती धूप ने लोगों को मई-जून का अहसास कराना शुरू कर दिया था, लेकिन अब इस ‘हीटवेव’ जैसे हालात के बीच बारिश की आहट सुनाई दे रही है।

आज होगी झमाझम बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज यानी 18 फरवरी को दिल्ली-NCR के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। दोपहर के बाद शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश और छींटे पड़ने की प्रबल संभावना है। इस दौरान प्रकृति का उग्र रूप भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। हालांकि, यह राहत अस्थायी होगी और बारिश के बाद उमस बढ़ सकती है।

पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि

मौसम में आए इस अचानक बदलाव का मुख्य कारण एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है। इसके प्रभाव से न केवल दिल्ली, बल्कि उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी (Snowfall) के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में अचानक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले 24 से 48 घंटों में पूरे उत्तर भारत के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता और प्रदूषण का स्तर

बदलते मौसम के बीच दिल्ली की हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है। 17 फरवरी को शाम 4 बजे राजधानी का औसत AQI 249 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। चिंता की बात यह है कि शहर के नौ प्रमुख निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर पर पहुँच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आज तेज हवाओं के साथ पर्याप्त बारिश होती है, तो धूल के कण बैठने से प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार हो सकता है।

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- बिहार को मिला ‘कठपुतली’ मुख्यमंत्री