Delhi Traffic Advisory: AI समिट के चलते दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से बचें

दिल्ली में 16-20 फरवरी 2026 तक AI Impact Summit के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। लुटियंस दिल्ली और प्रगति मैदान के आसपास विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे 34 स्कूलों पर भी असर पड़ सकता है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 16, 2026

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 16 से 20 फरवरी 2026 तक AI Impact Summit का आयोजन किया जा रहा है। यह बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में हो रहा है। इसमें देश-विदेश से बड़े नेता, अधिकारी और टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी वजह से राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक मैनेजमेंट में बदलाव किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।

Delhi University News: DU में यूजीसी विवाद पर कुलपति का बयान, छात्रों और शिक्षकों से की अपील

सुरक्षा और वीवीआईपी मूवमेंट

Delhi Traffic Advisory
दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

लुटियंस दिल्ली, प्रगति मैदान और आसपास के वीवीआईपी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को थोड़ी देर के लिए रोका भी जा सकता है।

किन रास्तों पर पड़ेगा असर?

AI समिट वेन्यू के आसपास कुल 34 स्कूल हैं। इन स्कूलों तक पहुंचने वाले रास्तों पर ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित रहने की संभावना है। चूंकि कुछ स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं, इसलिए ट्रैफिक पुलिस और शिक्षा विभाग ने मिलकर इंतजाम किए हैं ताकि छात्रों को परेशानी न हो। लोगों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले घर से निकलें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। प्रभावित इलाकों में ट्रैफिक धीमा रह सकता है या डायवर्जन लागू हो सकता है।

प्रभावित मार्ग

मथुरा रोड

जनपथ

अकबर रोड

शांति पथ

तिलक मार्ग

भगवान दास रोड

इंडिया गेट और आसपास के इलाके

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए सुझाव

आईजीआई एयरपोर्ट जाने वालों को NH-48 और द्वारका की ओर जाने वाले रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड और आश्रम इलाके से होकर जाने की सलाह दी गई है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निजी गाड़ियों की बजाय दिल्ली मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें। प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन समिट स्थल के सबसे नजदीक है, जिससे पहुंचना आसान रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि लोग यात्रा से पहले रूट की जानकारी लें, ट्रैफिक अपडेट देखते रहें और जरूरत हो तो अतिरिक्त समय लेकर निकलें। थोड़ी सावधानी बरतने से जाम और परेशानी से बचा जा सकता है।

Brahmin लड़की की नंगी परेड़! Delhi University में UGC समर्थकों की गुंडागर्दी