Delhi Traffic Advisory: शहीद दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में बड़े कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वीवीआईपी मूवमेंट के कारण कई प्रमुख सड़कों पर डायवर्जन और ट्रैफिक कंट्रोल लागू रहेगा। अगर आप आज घर से निकलने वाले हैं, तो पहले जान लें किन रास्तों से बचना चाहिए।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 30, 2026

Delhi Traffic Advisory: 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दिल्ली के राजघाट में एक सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई वीवीआईपी और गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कई इलाकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और आम लोगों से सहयोग करने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Delhi Pollution: हफ्तों बाद साफ हुई दिल्ली की हवा, GRAP-III से मिला छुटकारा

वीवीआईपी मूवमेंट के कारण सुरक्षा और ट्रैफिक कड़े

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शहीद दिवस के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। वीवीआईपी मूवमेंट की वजह से कुछ प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। खासतौर पर मध्य और पुरानी दिल्ली के इलाकों में ट्रैफिक को जरूरत के मुताबिक रोका या वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जा सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर जांच लें।

इन इलाकों में लागू हो सकता है ट्रैफिक डायवर्जन

इन इलाकों में लागू हो सकता है ट्रैफिक डायवर्जन
इन इलाकों में लागू हो सकता है ट्रैफिक डायवर्जन

पुलिस ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आई.पी. फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है। इन क्षेत्रों से होकर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में हवा में सुधार, GRAP 4 पाबंदियां हटाईं गईं

किन सड़कों पर रहेगा सबसे ज्यादा असर

30 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बहादुर शाह जफर मार्ग पर आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक यातायात प्रभावित रह सकता है। इसके अलावा शांतिवन चौक से आई.पी. फ्लाईओवर, आसफ अली रोड (दिल्ली गेट से एन.एस. मार्ग), शांतिवन चौक से निषाद राज मार्ग, गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बायपास तक ट्रैफिक कंट्रोल या डायवर्जन लागू किया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस की लोगों से खास अपील

दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन प्रभावित सड़कों से बचने की कोशिश करें और जहां संभव हो, मेट्रो या अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें, ताकि जाम की स्थिति न बने।

इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर दें। मोटर चालकों को धैर्य बनाए रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पूरा सहयोग करने की सलाह दी गई है। इससे शहीद दिवस के इस महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान राजधानी में यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रहेगी और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकेगा।

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में सुधार, हटाई गईं GRAP-4 की सख्त रोक