Delhi: सोमवार सुबह देश की राजधानी के चार स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले जिससे पेरेंट्स और अधिकारियों में घबराहट फैल गई।यह ईमेल सुबह 8 बजे के बाद देखे गए जिसके बाद पुलिस और फायर सर्विस को अलर्ट किया गया।इन स्कूलों में आर्मी पब्लिक स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल,मीरा पब्लिक स्कूल और सरदार पटेल विद्यालय शामिल हैं और जानकारी का इंतजार है।
Black Monday: कच्चा तेल और सोना चमका, शेयर बाजार डूबा; ईरान-इजरायल संघर्ष ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन
दिल्ली के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
इससे पहले फरवरी में भी ऐसी ही एक घटना में दिल्ली के 2 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया था हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।दिल्ली फायर सर्विस ने कहा,ये धमकियां धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को मिली थीं।
सुरक्षा एजेंसियों ने की सघन तलाशी
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड समेत सिक्योरिटी एजेंसियों ने दोनों स्कूल परिसरों की अच्छी तरह से तलाशी ली।अधिकारियों ने कहा कि,सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ भी नहीं मिला।ये घटनाएं देश की राजधानी में बढ़ी हुई सुरक्षा चिंताओं के बीच हुई हैं अधिकारी ऐसे सभी खतरों को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और स्टूडेंट्स और स्टाफ की सुरक्षा पक्की करने के लिए पूरी तलाशी ले रहे हैं।
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा पर गहराया शक
इससे पहले,एक इंटेलिजेंस अलर्ट जारी किया गया था जिसमें लाल किले के पास संभावित आतंकी खतरे की चेतावनी दी गई थी लाल किले के आसपास के इलाकों और चांदनी चौक के कुछ हिस्सों में मुख्य धार्मिक जगहें पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के रडार पर बनी हुई हैं।
झारखंड में चढ़ता तापमान: 34 डिग्री तक पहुंची गर्मी, मौसम विभाग का अलर्ट










