Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर ने राजधानी में हड़कंप मचा दिया है। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। इस मामले में झंडेवाला स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल और ब्रिटिश स्कूल का नाम सामने आया है।
Delhi News: जनकपुरी मछली बाजार में बस में लगी भीषण आग, कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत
पुलिस का तुरंत रेस्पॉन्स

धमकी की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने स्कूल परिसरों को सुरक्षा घेरे में ले लिया और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने स्कूलों की बारीकी से तलाशी ली। इसमें कक्षाएं, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के इलाकों की जांच शामिल थी।
पिछले घटनाक्रम
इससे पहले साउथ दिल्ली के कई स्कूलों को भी बम धमकी मिली थी, लेकिन जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी पाने वाले स्कूलों में लॉरेटो कान्वेंट स्कूल (दिल्ली केंट), केम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासन पूरी, वेयकेटेशवर स्कूल रोहणी, केम्ब्रिज स्कूल NFC, इंडियन स्कूल सादिक नगर, CM श्री रोहणी, DTA स्कूल INA, बाल भारती स्कूल रोहणी, वनस्थली स्कूल और न्यू राजेंद्र नगर शामिल थे।
अन्य राज्यों में भी खतरा
हाल ही में सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी स्कूलों को बम धमकी मिली हैं। राजस्थान के जयपुर में मानसरोवर इलाके के मॉडर्न विद्यालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके अलावा, पंजाब के मोहाली में 16 निजी स्कूलों को धमकी वाला ईमेल भेजा गया, जिसके बाद स्कूलों को खाली कराना पड़ा। हालांकि, इन सभी जगहों पर जांच में कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
पटना में भी मिली धमकी
पटना की दीवानी अदालत को पिछले तीन दिनों में बम धमकी मिली थी, लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु सामने नहीं आई। यह दर्शाता है कि इस तरह की धमकियां अधिकतर डराने-धमकाने के लिए की जा रही हैं।
सुरक्षा और सतर्कता
स्कूल प्रशासन और पुलिस ने कहा है कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस ने स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में पैदल और गश्ती दल तैनात किए हैं।









