Delhi Pollution: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे में अब वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज होने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण की पाबंदियों को हटाने का निर्णय लिया है। हालांकि, पहले तीन चरणों की पाबंदियां अभी भी लागू रहेंगी।
Delhi Pollution: स्मॉग की चादर में ढकी दिल्ली, AQI बेहद खराब स्तर पर
GRAP-4 हटाने का कारण

आपको बता दें कि, मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 378 दर्ज किया गया। यह स्तर गंभीर श्रेणी से नीचे आने के बाद आयोग ने GRAP-4 की पाबंदियों को हटाने का फैसला किया। इससे पहले 17 जनवरी को जब दिल्ली का AQI तेजी से बढ़ रहा था, तब GRAP-4 लागू किया गया था।
कौन-कौन सी पाबंदियां रहेंगी लागू
CAQM ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि GRAP के पहले, दूसरे और तीसरे चरण की पाबंदियां अभी भी लागू रहेंगी। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे इन चरणों के तहत लागू नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि वायु गुणवत्ता और खराब न हो।
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा जहरीली, AQI 364 के पार, कई इलाकों में गंभीर संकट
AQI में सुधार का क्रम
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया है।
- 18 जनवरी को AQI 440 दर्ज किया गया था।
- 19 जनवरी को यह घटकर 410 हो गया।
- 20 जनवरी को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार AQI और सुधरकर 378 पर आ गया।
इस सुधार के चलते GRAP-4 की पाबंदियां हटाई गईं।
एजेंसियों की निगरानी और जिम्मेदारी

एनसीआर में सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे मौजूदा पाबंदियों का सख्ती से पालन कराएं। एजेंसियां लगातार निगरानी रखेंगी और समीक्षा करती रहेंगी ताकि AQI का स्तर फिर से न बढ़े। खासकर GRAP के स्टेज I, II और III के तहत लागू उपायों को और तेज किया जाएगा।
Delhi Pollution: जहरीली हवा में डूबी दिल्ली, 26 जनवरी की रिहर्सल के बीच प्रदूषण का ‘इमरजेंसी’ अलर्ट
GRAP-4 हटने का मतलब
GRAP-4 के तहत सबसे सख्त पाबंदियां लागू होती हैं, जैसे निर्माण गतिविधियों पर रोक, ट्रकों की आवाजाही पर प्रतिबंध और औद्योगिक इकाइयों पर सख्त नियंत्रण। इन पाबंदियों के हटने से सामान्य गतिविधियों में कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए अन्य चरणों की पाबंदियां अभी भी लागू रहेंगी।










