Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। गुरुवार को प्रदूषण में मामूली इजाफा दर्ज किया गया, जिसके बाद दिल्ली देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शीर्ष पर रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गुरुवार को 380 दर्ज किया गया, जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है।
Delhi Pollution: नए साल से पहले ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा AQI, कोहरे ने रोकी रफ्तार; विजिबिलिटी हुई 50 मीटर से कम
एनसीआर के अन्य शहरों की स्थिति
दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के अन्य शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहा।
नोएडा: AQI 367
ग्रेटर नोएडा: AQI 352
गाजियाबाद: AQI 356
बुधवार को दिल्ली का AQI 373 दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को यह 388 था। वायु की धीमी गति और धुंध के कारण प्रदूषण का स्तर लगातार खराब श्रेणी में बना हुआ है। सुबह के समय हल्की बारिश से सुधार की उम्मीद थी, लेकिन शाम तक प्रदूषण फिर से बढ़ गया।

दिल्ली में AQI के आंकड़े
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार गुरुवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।
आनंद विहार: 421
अलीपुर: 401
जहांगीरपुरी: 404
वीजरपुर: 414
विवेक विहार: 408
मुंडका: 406
इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर से भी आगे बढ़कर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।
पिछले वर्षों की तुलना में सुधार
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार वायु गुणवत्ता में 15 प्रतिशत सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि 200 दिन ऐसे रहे जब AQI 200 से नीचे दर्ज किया गया। सिरसा ने यह भी कहा कि पिछले 24 घंटों में 12 हजार से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर चालान किया गया है। वहीं, 1 अक्टूबर से अब तक 12 लाख से ज्यादा चालान किए गए हैं।
प्रदूषण के मानकों में गिरावट
साल 2025 में प्रदूषण के प्रमुख मानकों PM2.5 और PM10 में गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी से नवंबर तक औसत वायु गुणवत्ता 187 रही, जो पिछले आठ वर्षों में सबसे बेहतर है। इसके अलावा गंभीर प्रदूषण वाले दिन सिर्फ 8 रहे, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा है।
सरकार की रणनीति

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कार्यभार संभालते ही वायु प्रदूषण को प्राथमिकता दी। इसके लिए विज्ञान आधारित और जमीन पर लागू होने वाली रणनीति अपनाई गई। धूल नियंत्रण, वाहन प्रदूषण पर सख्ती, उद्योगों पर निगरानी, कचरा प्रबंधन। इन सभी क्षेत्रों में एक साथ काम किया गया है, जिससे प्रदूषण के स्तर में सुधार देखने को मिला है।









