Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार, बुधवार सुबह 6:05 बजे राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 343 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि, मौसम में हल्का बदलाव देखा गया है और NCR में पड़ रही तेज ठंड में कुछ राहत मिली है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन वायु गुणवत्ता अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में हवा में सुधार, GRAP 4 पाबंदियां हटाईं गईं
राजधानी के अधिकांश इलाकों में ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता

दिल्ली के ज्यादातर क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। CPCB के आंकड़ों के अनुसार कई इलाकों में AQI सुरक्षित सीमा से काफी ऊपर है।
मुख्य ‘बहुत खराब’ इलाके (AQI 300–400)
जहांगीरपुरी – AQI 395
रोहिणी – AQI 391
आनंद विहार – AQI 391
वजीरपुर – AQI 388
बवाना – AQI 384
मुंडका – AQI 381
आर के पुरम – AQI 378
पंजाबी बाग – AQI 377
द्वारका सेक्टर-8 – AQI 377
मध्य और पूर्वी दिल्ली के क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर पहले जैसा ही बना हुआ है। इनमें ITO (372), विवेक विहार (372), चांदनी चौक (370) और पटपड़गंज (370) शामिल हैं।
अन्य ‘बहुत खराब’ क्षेत्र
JLN स्टेडियम – AQI 335
शादीपुर – AQI 328
दिलशाद गार्डन – AQI 322
मंदिर मार्ग – AQI 305
IIT दिल्ली – AQI 303
‘खराब’ वायु गुणवत्ता वाले क्षेत्र (AQI 201–300)
कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में है।
पूसा (IMD) – AQI 299
मथुरा रोड – AQI 294
लोधी रोड – AQI 289
IGI एयरपोर्ट (टी3) – AQI 289
आया नगर – AQI 288
नजफगढ़ – AQI 273
NSIT द्वारका – AQI 262
श्री अरबिंदो मार्ग – AQI 248
CPCB के AQI मानक
CPCB के अनुसार वायु गुणवत्ता का वर्गीकरण इस प्रकार है
0–50: अच्छा
51–100: संतोषजनक
101–200: मध्यम
201–300: खराब
301–400: बहुत खराब
401–500: गंभीर
दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में तत्काल प्रभाव से GRAP स्टेज-IV लागू कर दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब मंगलवार को राजधानी का AQI 400 तक पहुंच गया और वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
GRAP-4 के तहत उठाए गए मुख्य कदम
केवल आवश्यक वस्तुओं या सेवाओं के लिए ट्रकों को छोड़कर BS-IV ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक। पहले से लागू GRAP स्टेज-1, 2 और 3 के तहत सभी रोकथाम और सख्त कदम जारी रहेंगे।
इस स्टेज-IV के लागू होने से दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पर नियंत्रण रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस रोगियों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और मास्क का उपयोग करें।









