Delhi Pollution: बारिश के बाद दिल्ली की हवा साफ, AQI “मीडियम” कैटेगरी में दर्ज

बारिश के बाद दिल्ली में हवा साफ़ हुई और AQI “मीडियम” कैटेगरी में दर्ज हुआ। लेकिन क्या यह सुधार स्थायी रहेगा या आने वाले दिनों में प्रदूषण फिर बढ़ सकता है। विशेषज्ञ क्या कहते हैं और लोगों को किन सावधानियों की जरूरत है, जानिए पूरी रिपोर्ट विस्तार से।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 20, 2026

Delhi Pollution: आज यानी शुक्रवार की सुबह लोगों ने बादलों से भरे आसमान, ठंडी हवाएं और हल्की बारिश का अनुभव किया। मौसम में आए इस बदलाव के बाद शहर की हवा की क्वालिटी में सुधार देखने को मिला। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 123 दर्ज किया गया, जो “मीडियम” कैटेगरी में आता है।

Delhi Pollution: दिल्ली का AQI गिरा, हवा में मिली राहत, IMD के मुताबिक मौसम सामान्य

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI का हाल

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI का हाल
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI का हाल

आपको बता दें कि, CPCB के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता अलग-अलग दर्ज की गई। आनंद विहार और RK पुरम में AQI 176 रहा, जबकि द्वारका और चांदनी चौक में 118, बवाना में 123 और JNU के आसपास 106 दर्ज किया गया।

AQI 0 से 500 के बीच होता है और इसे छह श्रेणियों में बांटा गया है, जो प्रदूषण के स्तर और स्वास्थ्य पर संभावित असर को दर्शाती हैं:

  • 0–50: “अच्छा” – हवा पूरी तरह स्वच्छ, स्वास्थ्य पर असर नगण्य
  • 51–100: “संतोषजनक” – हवा ठीक है, संवेदनशील लोगों को थोड़ी परेशानी
  • 101–200: “मीडियम” – अस्थमा, फेफड़ों या दिल की समस्या वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत
  • 201–300: “खराब” – लंबे समय तक रहने पर अधिकांश लोगों को सांस लेने में कठिनाई
  • 301–400: “बहुत खराब” – स्वस्थ लोगों के लिए भी सांस की समस्या का खतरा
  • 401–500: “गंभीर” – हवा हर किसी के लिए खतरनाक, स्वास्थ्य पर गंभीर असर

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, AQI खतरनाक स्तर पर

मौसम विभाग का अपडेट

मौसम विभाग का अपडेट
मौसम विभाग का अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली-NCR में इस समय हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली कड़कना और तेज़ हवाओं की संभावना बनी हुई है। हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है और कभी-कभी यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है। IMD के अनुसार, 20 मार्च को राजधानी में बादलों का आना-जाना रहेगा और सुबह व दोपहर के समय रुक-रुककर बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25–27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15–17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 21 और 22 मार्च को मौसम में हल्का बदलाव आएगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 28–31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।