Delhi News: महिला कमांडो की बेरहमी से हत्या, दहेज की भेंट चढ़ी लव मैरिज, मासूम हुआ अनाथ

दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक महिला कमांडो की उसके ही पति द्वारा डंबल से पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम विवाह के बावजूद काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस क्रूर हमले ने एक मासूम बच्चे के सिर से माँ का साया छीन लिया है। आरोपी पति अंकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 29, 2026

Delhi News: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला कमांडो की उसके ही पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। प्रेम विवाह के बावजूद दहेज की अंतहीन मांग ने एक और बेटी की जान ले ली। आइए जानते है क्या है पूरा मामला…

Delhi Pollution: हफ्तों बाद साफ हुई दिल्ली की हवा, GRAP-III से मिला छुटकारा

पति की क्रूरता ने ली पत्नी की जान

बताते चले कि, जिस हमसफर के साथ काजल ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई थी, वही उसका काल बन गया. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, आरोपी पति अंकुर ने काजल पर हमला करते समय जरा से भी रहम नहीं खाया. प्रेम विवाह होने के बावजूद उनके रिश्कों में कड़वाहट इस कदर भर गई थी कि आरोपी पति वे अनी पत्नी की जीवनलीला समाप्त कर दी है. इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में झकझोर कर रख दिया है.

अनाथ हुआ डेढ़ साल का मासूम

आपको बता दे कि, इस जघन्य अपराध का सबसे दुखद पहलू एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा है. आरोपी ने अपनी पत्नी पर वार करते समय अपने कलेदे के टुकड़ें के बार में जरा सा भी सोचा. पिता की सनक ने जहां मां को हमेशा के लिए छीन लिया, वहीं पिता जेल की सलाखों में पहुंच गया है. आज वह मासूम बच्चा पूरी तरह से अकेला हो गया है. उसके भविष्य पर अब कई बड़े सवाल खेड़े हो गए है किन बिन माता-पिता के साये उसका पालन पोषण कैसे होगा।

दहेज प्रताड़ना का काला सच

काजल के परिजनों का आरोप है कि प्रेम विवाह होने के बाद भी अंकुर और उसके परिवार वाले लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। काजल के भाई निखिल ने बताया कि 22 जनवरी को भी इसी विषय पर काजल और अंकुर के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी, जिसकी जानकारी काजल ने फोन पर दी थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अंकुर

यह पहली बार नहीं था जब काजल पर हमला हुआ हो; परिजनों के अनुसार अंकुर पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका था। 22 जनवरी की वारदात के बाद, दिल्ली के मोहन गार्डन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या के प्रयास और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को काजल के शव का पोस्टमॉर्टम संपन्न हुआ, जिसके बाद बुधवार को उसके पैतृक गांव ‘बड़ी’ में उसका अंतिम संस्कार किया जाना तय है।

Delhi Air Pollution: GRAP-4 हटने के बाद भी दिल्ली में ये नियम लागू, तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना