Delhi News: संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर राघव चड्ढा का हमला, बोले- पंजाब को किया कंगाल

संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर राघव चड्ढा ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम करेंगी, लेकिन असली जवाब पंजाब की जनता देगी।

Delhi News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 9, 2026

Delhi News: पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 के तहत उनके आवासों और कार्यालयों पर व्यापक तलाशी अभियान के बाद की गई। अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अरोड़ा से जुड़े चार ठिकानों पर छापेमारी की।

Delhi Excise Policy Case : केजरीवाल और सिसोदिया को झटका, कोर्ट ने नियुक्त किया एमिकस क्यूरी

राघव चड्ढा का बयान

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इस गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को ‘रंगला’ बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन वास्तव में पंजाब के खजाने को ‘कंगला’ बना दिया। चड्ढा ने आरोप लगाया कि बहुमत के साथ जनता को धोखा दिया गया है और पार्टी भ्रष्ट लोगों के हाथों में फंस गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने पार्टी के भीतर इन मुद्दों को उठाने की कोशिश की तो उन्हें चुप करा दिया गया।

जनता के साथ धोखा

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि यह पंजाब के लोगों के साथ सबसे बड़ा धोखा और लूट है। एजेंसियां तो कार्रवाई करेंगी ही, लेकिन असली कार्रवाई पंजाब की जनता करेगी। उनका बयान आम आदमी पार्टी के भीतर असंतोष और आरोपों की ओर इशारा करता है।

भगवंत मान का पलटवार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईडी की छापेमारी पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक साल में यह तीसरी बार और पिछले एक महीने में दूसरी बार ईडी संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि पंजाब गुरुओं और भगत सिंह की धरती है, जो कभी झुकी नहीं और आगे भी नहीं झुकेगी।

लगातार छापेमारी

ईडी ने पिछले एक वर्ष में संजीव अरोड़ा से जुड़े परिसरों पर तीन बार छापेमारी की है। अप्रैल में भी उनके ठिकानों पर रेड हुई थी। इस बार तलाशी अभियान में उनके सरकारी आवास को भी शामिल किया गया।

डीपफेक कंटेंट पर कड़ा रुख, Delhi High Court ने Google-Meta Platforms को दिए निर्देश