Delhi NCR Air Taxi: दिल्ली-एनसीआर में एयर टैक्सी योजना तैयार, 10 मिनट में पूरा होगा डेढ़ घंटे का सफर

दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही एयर टैक्सी सेवा शुरू होने वाली है। गुरुग्राम से दिल्ली का डेढ़ घंटे का सफर अब सिर्फ 10 मिनट में पूरा होगा। इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी ट्रायल के बाद आम लोगों के लिए शुरू होगी, जिससे ट्रैफिक जाम और समय की बचत दोनों संभव होगी।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 10, 2026

Delhi NCR Air Taxi:अगर आप भी दिल्ली में रह रहे हैं और काफी समय से ऑफिस जाने में लंबे सफर के साथ ट्रैफिक का सामना कर रहें है तो अब आपके लिए खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि, जल्दी दिल्ली समेत आसपास के कई बड़े शहरों में एयर टैक्सी सेवा की शुरुआत होने वाली है। इस नई सेवा के आने से रोजाना के ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब सवाल ये आता है कि किस रूट पर सबसे पहले उपलब्ध होगी और इसका पूरा प्लान क्या है।

Delhi News: जनकपुरी मछली बाजार में बस में लगी भीषण आग, कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत

किस रूट पर सबसे पहले सुविधा मिलेगी?

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की हालिया रिपोर्ट में ये बताया गया है कि दिल्ली एनसीआर में एयर टैक्सी सेवा के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। इस योजना के तहत दिल्ली, गुरूग्राम और जेवर एयरपोर्ट को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आज गुरुग्राम से कनॉट प्लेस तक का सफर, जो सड़क मार्ग से लगभर डेढ़ घंटे लगता है, वह एयर टैक्सी के जरिए सिर्फ 7 से 10 मिनट मे पूरा किया जा सकेगा। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, साथ ही ट्रैफिक जाम और रोजाना की यात्रा की थकान से भी राहत मिलेगी।

एयर टैक्सी कैसी होगी?

Delhi NCR Air Taxi
दिल्ली-एनसीआर में एयर टैक्सी योजना तैयार

रिपोर्ट के अनुसार, एयर टैक्सी छोटी इलेक्ट्रिक उड़ने वाली गाड़ियां होगी, जो हैलिकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उठेंगी और तय किए गए स्थान पर उतरेगी। पहले इसे ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा। अगर ट्रायल सफल रहता है और सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करता है, तो धीरे-धीरे यह सेवा आम जनता के लिए शुरू की जा सकती है।

Delhi News: दिल्ली सरकार के एक साल पूरे, CM रेखा गुप्ता का भावुक संदेश

फायदे:

  • समय की बड़ी बचत
  • ट्रैफिक जाम से निजात
  • इलेक्ट्रिक तकनीक के कारण कम प्रदूषण

दिल्ली-एनसीआर में एयर टैक्सी की चुनौतियां

हालांकि एयर टैक्सी का विचार बहुत आकर्षक है, लेकिन इसे लागू करना इतना आसान नहीं है। दिल्ली का अवकाश पहले से ही विमानों और हेलिकॉप्टरो से भरा रहता है। ऐसे में नई उड़ानों के लिए सुरक्षा नियम, विशेष लैंडिग जोन और विमानन एजेंसियों की मंजूरी आवश्यक होगी। सरकार और संबंधित एजेंसियों की मंजूरी के बिना यह सपना वास्तविकता नहीं बन सकता।

Delhi News: “अपनी बहन की चीखें…” आखिरी कॉल में महिला स्वाट कमांडो के भाई को चेतावनी

कब शुरू हो सकता है ट्रायल?

CII रिपोर्ट के मुताबिक, एयर टैक्सी का ट्रायल 2026 से 2028 के बीच शुरू होने की संभावना है। अगर ट्रायल सफल रहता है और सभी मानक पूरे होते हैं, तो आने वाले सालों में दिल्ली से गुरुग्राम तक का सफर मेट्रो की तरह सहज और तेज हो जाएगा—बस अंतर यह होगा कि मेट्रो जमीन पर चलती है और एयर टैक्सी आसमान में उड़ती दिखेगी।

आखिरकार क्या बदलाव देखने को मिलेगा?

एयर टैक्सी सेवा के आने से रोज़ाना यात्रियों का समय बचेगा और दिल्ली-एनसीआर की ट्रैफिक समस्या में भी बड़ी राहत मिलेगी। इलेक्ट्रिक और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक होने से प्रदूषण कम होगा। यह बदलाव दिल्ली और उसके आसपास के शहरों के लिए एक नई, आधुनिक यात्रा सुविधा का संकेत है, जो आने वाले वर्षों में आम लोगों के लिए दैनिक जीवन को आसान बना सकती है।

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में ‘लंगूरों’ की भर्ती! बंदरों को भगाने के लिए सरकार का अनोखा टेंडर