Delhi Free Laptop Scheme: दिल्ली सरकार की योजना, टॉप क्लास 10 छात्राओं को मिलेगा फ्री लैपटॉप

दिल्ली सरकार ने डिजिटल शिक्षा योजना शुरू की है, जिसके तहत कक्षा 10 में टॉप करने वाले 1200 स्टूडेंट्स को हर एकेडमिक सेशन में मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे।

Delhi Free Laptop Scheme

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 2, 2026

Delhi Free Laptop Scheme: दिल्ली सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए राजधानी के छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना रखा गया है। इसके तहत, कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य है कि छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी पढ़ाई को और बेहतर बनाया जाए, ताकि वे उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकें।

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी घटी, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

योजना का उद्देश्य

Delhi Free Laptop Scheme
दिल्ली सरकार की योजना

मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना का मुख्य मकसद है कि कक्षा 10वीं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया जाए। इस योजना के तहत, हर शैक्षणिक सत्र में 1200 छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे। ये लैपटॉप उच्च कॉन्फिगरेशन वाले होंगे, जिनमें i7 प्रोसेसर होगा। प्रत्येक लैपटॉप की कीमत लगभग 60,000 रुपये से अधिक होगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 7.5 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

किसे मिलेगा मुफ्त लैपटॉप?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं:—

छात्र दिल्ली का निवासी होना चाहिए।

उसे CBSE बोर्ड से कक्षा 10वीं पास करनी होगी।

मेरिट लिस्ट में उसका नाम टॉप 1200 छात्रों में होना चाहिए।

छात्र ने रेगुलर स्कूल से पढ़ाई की हो।

कक्षा 11वीं में एडमिशन लेना अनिवार्य होगा।

इस योजना में लड़के और लड़कियों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया गया है। जो महिला छात्राएं मेरिट लिस्ट में टॉप 1200 में होंगी और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करेंगी, उन्हें भी मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे महिला छात्रों में डिजिटल शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों के आधार पर टॉप 1200 छात्रों की सूची तैयार की जाएगी। चुने गए छात्रों को एक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। यदि आवश्यक हुआ तो छात्रों को अपने दस्तावेज स्कूल के माध्यम से जमा करने होंगे।

जरूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ पाने के लिए छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:—

दिल्ली का आधार कार्ड

कक्षा 10वीं की मार्कशीट

कक्षा 11वीं में प्रवेश का प्रमाण

स्कूल आईडी कार्ड

Delhi Fog News: राजधानी दिल्ली में कोहरे की मोटी चादर, प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक सुस्त