Delhi Fire Accident: दिल्ली में आग का भयंकर हादसा, 4 मंजिला भवन में आग से 5 लोगों की मौत

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर में 4 मंजिला इमारत में लगी आग ने पूरे परिवार को घेर लिया। 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 18, 2026

Delhi Fire Accident: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम क्षेत्र में बुधवार सुबह साध नगर की एक चाक मंजिसा इमारत में आग लगने की भयावह घटना ने पूरे इलाके में दहशत मचा दी। इस आग हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Nepal Bus Accident: नेपाल में गहरी खाई में गिरी भारतीयों से भरी बस, 7 ने गंवाई जान

घटना का समय और राहत-बचाव अभियान

आपको बता दें कि, स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत के अंदर कुल 9 लोग फंस गए थे. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने धुआं और आग के बीच लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कड़ी मेहनत की। तीन गंभीर रुप से घायल लोगों को पालम स्थित दिव्य प्रस्थल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Delhi Bus Accident: दिल्ली के नांगलोई में बस ने राहगीरों को रौंदा, भड़की जनता ने फूंकी बस

आग का फैलाव और इमारत की स्थिति

आग का फैलाव और इमारत की स्थिति
आग का फैलाव और इमारत की स्थिति

आग इमारत के एक हिस्से से शुरू हुई और तेजी से पूरे भवन में फैल गई। भवन के अंदर परिवार के सदस्यों के फंस जाने के कारण राहत और बचाव अभियान कठिनाइयों से भरा रहा। दमकलकर्मियों ने अत्यधिक सावधानी के साथ अंदर जाकर लोगों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाने में सफलता पाई। स्थानीय लोगों की मदद और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा नुकसान और ज्यादा नहीं हुआ।

मृतकों और घायलों की जानकारी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग में जिन पांच लोगों की मौत हुई, वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। तीन गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि घायलों की स्थिति स्थिर है, लेकिन उन्हें पूरी तरह सुरक्षित होने तक निगरानी में रखा जाएगा।

आग लगने के कारणों की जांच

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद ही आग लगने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सकेगा। इसके अलावा, सुरक्षा उपायों और भवन के निर्माण संबंधी नियमों की भी जांच की जा रही है।

Katni Train Accident: कटनी न्यू जंक्शन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात बाधित