Delhi-Dehradun Expressway: उत्तराखंड की वादियों को देश की राजधानी से जोड़ने वाला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अब शुरू हो चुका है जिसके साथ ही सफर हो गया है पहले से कहीं ज़्यादा तेज और आरामदायक।दिल्ली से देहरादून की दूरी 6–7 घंटे से घटकर करीब 2.5–3 घंटे रह गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे की शुरुआत कर देश को एक बड़ी सौगात दी है।
यूट्यूब ला रहा है Auto Speed और On-the-go फीचर, वीडियो देखने का तरीका बदलेगा
देहरादून से दिल्ली तक सफर हुआ आसान

देहरादून की खूबसूरत वादियों से शुरू होता ये सफर।अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है।जहां पहले दिल्ली पहुंचने में 6 से 7 घंटे लगते थे।अब वही दूरी सिमटकर करीब ढाई से तीन घंटे में पूरी हो रही है।यह एक्सप्रेसवे देहरादून, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी के बीच कनेक्टिविटी में एक बड़ा बदलाव ला रहा है।
आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था से लैस कॉरिडोर
सुरंगें,नियंत्रित प्रवेश द्वार (access control entry) और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था से लैस यह कॉरिडोर न केवल एक अच्छा और स्मार्ट यात्रा अनुभव प्रदान करता है,बल्कि इसे और भी बेहतर और सुगम बनाता है।इसके भीतर अग्निशामक यंत्र और निगरानी प्रणाली (surveillance system) की व्यवस्था भी की गई है,ताकि यह कॉरिडोर पूरी तरह सुरक्षित और महफूज रहे।
वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बना वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

सरकार का कहना है कि,यह परियोजना न केवल यात्रा के समय को कम करेगी, बल्कि विकास को गति देगी और व्यापार तथा स्थानीय विकास को भी बढ़ावा देगी।इस एक्सप्रेसवे की एक और बड़ी खासियत है-वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बनाया गया वाइल्डलाइफ कॉरिडोर।करीब 12 किलोमीटर लंबा ये कॉरिडोर, एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ स्ट्रक्चर में से एक है।यहां से गुजरते हुए जंगल और पहाड़ों की खूबसूरती सफर को और भी खास बना देती है।
Haryana Census 2027: हरियाणा में जनगणना का पहला चरण शुरू, स्व-गणना की नई सुविधा लागू
हाईवे पर हाई स्पीड कनेक्टिविटी की सुविधा
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे सिर्फ दो शहरों को नहीं जोड़ता। बल्कि रास्ते में आने वाले कई शहरों के लिए लाइफलाइन बन चुका है।सहारनपुर के लिए बना ये एग्जिट,अब इस शहर को सीधे हाई-स्पीड कनेक्टिविटी देता है।रास्ते में पेट्रोल पंप, खाने-पीने की सुविधाएं और इमरजेंसी सेवाएं हर जरूरत का ख्याल रखा गया है। साथ ही,जगह-जगह लगे कैमरे सुरक्षा पर भी लगातार नजर बनाए रखते हैं।
विकास की नई दिशा तय कर रहा एक्सप्रेसवे
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे सिर्फ दो शहरों के बीच की दूरी कम नहीं करता बल्कि रास्ते में आने वाले कई शहरों और लाखों लोगों की जिंदगी को आसान बना रहा है।तेज रफ्तार बेहतर सुविधाएं और मजबूत कनेक्टिविटी ये एक्सप्रेसवे विकास की नई दिशा तय कर रहा है।
Women Reservation Bill Debate: महिला आरक्षण संशोधन बिल पर छिड़ी महा-बहस, मोदी-शाह संभालेंगे मोर्चा









